बाराबंकी: विधायक ने इंटरलॉकिंग रोड का किया लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसौली/बाराबंकी, अमृत विचार। विधानसभा जैदपुर के ग्राम सिसवारा में शनिवार को समाजवादी पार्टी के विधायक गौरव कुमार रावत इंटरलॉकिंग रोड का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से उत्तर प्रदेश में विकास कार्य शून्य हो गए हैं, केवल कागजों पर विकास की गाड़ी दौड़ …

मसौली/बाराबंकी, अमृत विचार। विधानसभा जैदपुर के ग्राम सिसवारा में शनिवार को समाजवादी पार्टी के विधायक गौरव कुमार रावत इंटरलॉकिंग रोड का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से उत्तर प्रदेश में विकास कार्य शून्य हो गए हैं, केवल कागजों पर विकास की गाड़ी दौड़ रही है लेकिन धरातल पर कुछ नजर नहीं आ रहा है।

विधायक गौरव कुमार ने कहा कि पूर्व की सपा सरकार के कार्यकाल में युद्ध स्तर पर विकास के कार्य हुए थे। पूरे प्रदेश में चारों तरफ विकास ही विकास नजर आ रहा था लेकिन भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल में शुरू हुए कार्यों को अपना बताकर उनका उद्घाटन करके श्रेय लेने में जुटी है। उन्होंने कहा सपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं रहा है लेकिन भाजपा ने चुनाव के समय प्रदेश की भोली भाली जनता से जो वादे किए थे सरकार बनने के बाद उन वादों से पूरी तरह मुकर गई है।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, ब्लाक अध्यक्ष पिन्कू सैनी, बीडीसी अखिलेश यादव, प्रधान ओमकार यादव, विधायक प्रतिनिधि मो. रिजवान, पूर्व प्रधान जगरूप वर्मा, प्रधान अमर सिंह वर्मा, अवध राम वर्मा, असगर अली, रिजवान अंसारी, फखरूद्दीन, सुरेश वर्मा, हंसराज आदि लोग मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार