बाराबंकी: स्वस्थ शरीर के लिये खेल आवश्यक- डॉ. ख्वाजा बजनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसौली, बाराबंकी। शनिवार को शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर इरम विद्यालय जहांगीराबाद बाराबंकी में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खेलो इंडिया कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। इरम एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष डॉक्टर ख्वाजा बजनी यूनुस फिट इंडिया कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रांगण में उपस्थित हुए। …

मसौली, बाराबंकी। शनिवार को शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर इरम विद्यालय जहांगीराबाद बाराबंकी में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खेलो इंडिया कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। इरम एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष डॉक्टर ख्वाजा बजनी यूनुस फिट इंडिया कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रांगण में उपस्थित हुए।

डीएलएड के प्रशिक्षुओं को अपने ट्रेनिंग के साथ साथ कुशल शिक्षक एवं राष्ट्र के निर्माण में अहम योगदान देने की प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेल एवं शारीरिक शिक्षा पर भी ध्यान आकर्षित कराना था।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्राचार्य डॉ. मोहम्मद नोमान ने पुष्प देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर मोहम्मद अफजाल ने बैच लगाकर अध्यक्ष इरम सोसाइटी डॉक्टर बजनी यूनुस का स्वागत किया। खेलों को बढ़ावा देने एवं खेल का माहौल बनाने हेतु विद्यालय के ट्रैक सूट का विमोचन किया तथा सभी डीएलएड प्रशिक्षुओं को ट्रैक सूट वितरित किया।

कार्यक्रम के समापन के बाद खेल मैदानों का निरीक्षण किया जिसमें फुटबॉल वॉलीबॉल क्रिकेट की टर्फ विकेट के बारे में जानकारी ली तथा खेल अधिकारी इरम विद्यालय जहांगीराबाद बाराबंकी को जरूरी हिदायत भी दी । इस अवसर पर डॉक्टर एजाज अहमद, डॉक्टर संदीप मिश्रा, डॉक्टर अजीत कुमार सिंह, शैलेश सक्सेना, शबनम, अरविंद कुमार एवं आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार