बांदा: विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे मंडलायुक्त, लेखपाल सस्पेंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कमासिन, (बांदा)। मंडल मुख्यालय से 60 किमी. दूर कमासिन ब्लॉक के थाना कमासिन में थाना दिवस के मौके पर मंडलायुक्त गौरवदयाल, जिलाधिकारी बांदा आनंद कुमार सिंह के साथ कमासिन पहुंचे। उपजिलाधिकारी बबेरू सौरभ शुक्ला, थाना प्रभारी निरीक्षक कमासिन रामाश्रय सिंह की उपस्थिति में उन्होंने लेखपाल कानूनगो से संवाद किया। थाना दिवस पर उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं …

कमासिन, (बांदा)। मंडल मुख्यालय से 60 किमी. दूर कमासिन ब्लॉक के थाना कमासिन में थाना दिवस के मौके पर मंडलायुक्त गौरवदयाल, जिलाधिकारी बांदा आनंद कुमार सिंह के साथ कमासिन पहुंचे। उपजिलाधिकारी बबेरू सौरभ शुक्ला, थाना प्रभारी निरीक्षक कमासिन रामाश्रय सिंह की उपस्थिति में उन्होंने लेखपाल कानूनगो से संवाद किया।

थाना दिवस पर उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी ली। जिसके बाद काश्तकारों की भूमि पैमाइस, मृतकों के वरासत दर्ज करने सहित घरौनी सर्वे कार्यक्रम की लेखपालों से समीक्षा की। लेखपालों की उपस्थिति में उपजिलाधिकारी सौरभ शुक्ला ने बताया कि 50 प्रतिशत ग्रामों में वरासत एवं घरौनी का कार्य पूरा हो गया है। ड्रोन से सर्वे कार्य पूरा किया गया है। वरासत एवं घरौनी कार्य मे लापरवाही के आरोप में कठार के लेखपाल राजा भइया को सस्पेंड किया गया है।

थाना परिसर में पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल ने मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी से कायाकल्प योजना के तहद जीर्ण शीर्ण प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयो के पुनः निर्माण की मांग की। क्षेत्रीय किसानों की समस्यओं का निस्तारण किये जाने के निर्देश मण्डलायुक्त ने उपजिलाधिकारी बबेरू को दिया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए मंडलायुक्त ने बताया कमासिन ब्लॉक क्षेत्र की पनाह ग्राम पंचायत के किट हाई ग्राम में घर-घर जलयोजना का कार्य का निरीक्षण करने की योजना है। वहीं पहुचकर योजना की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

मण्डलायुक्त का काफिला कमासिन से किट हाई को कूच कर गया। निरीक्षण कार्यों दौरान रास्ते मे कमासिन ग्राम पंचायत की गोशाला का निरीक्षण किया गया। मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी बांदा को ग्राम पंचायत कमासिन ग्राम विकास अधिकारी प्रभाकर पटेल ने बताया कि 2268 पशुओं के गोशाला में खानपान की व्यवस्था 14 बीघा जमीन पर बने पशु आश्रय केंद्र में कर्मचारियों की मदद पर सेवा कार्य किया जा रहा है। मण्डलायुक्त ने पूछा पशुओं के गोबर का उपयोग कैसे करते हैं। उत्तर में सचिव पटेल ने बताया प्रतिवर्ष एक लाख सत्ताईस हजार रुपये की गोबर खाद की नीलामी की गई।

जानवरो के बीमार होने पर पशु चिकित्सा अधिकारी कमासिन डॉ. कमलेश सिंह नियमित देखरेख प्रतिदिन करते हैं। पशु आश्रय केंद्र में बिजली कनेक्शन नही है। जनरेटर चलाकर पशुओं को पानी की व्यवस्था की जाती है। पशुओं को ठंड से बचाव हेतु पशु आश्रय स्थल को प्लास्टिक पन्नी से कवर किया गया है। कमासिन गोशाला निरीक्षण उपरांत मण्डलायुक्त का काफिला किट हाई एल एमटी द्वारा घर घर जल योजना स्थल पर पहुंचा। यहां प्रोजेक्ट मैनेजर सुमेर रहबर एवं प्रोजेक्ट एडवाजर गुरु नानक से विस्तृत जानकारी मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने ली।

इस दौरान ग्राम पंचायत पनाह प्रधान पति धनंजय करवरिया ने बताया ग्राम समाज की 19 बीघा भूमि घर घर जल योजना के लिए आवंटित की गई। ग्राम पंचायत के ग्राम किट हाई की आबादी 740 एवं पूरी ग्राम पंचायत की जनसंख्या 3337 है। क्षेत्र में पीने के पानी की सुलभता हेतु यह प्रयास किया गया है। योजना प्रबन्धक से मंडलायुक्त ने डीपीआर तैयार होने एवं योजना के पूर्ण होने बाबत जानकारी पर बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर अगस्त 2022 में कार्य पूरा कर निःशुल्क घर घर जल पहुंचाने का कार्यक्रम है। इसका संरक्षण दस वर्षों तक एल एमटी द्वारा देख रेख किया जाएगा।

प्रोजेक्टर मैनेजर ने यह भी बताया कि यमुना नदी के किनारे खटांन ग्राम बीहड़ इलाके में है। यहां नदी किनारे 19 किसानों से भूमि अधिग्रहण की वार्ता कर ब्रिज बनवाकर पीने के पानी के लिए पाइप लाइन डाली जाएगी। घर घर को कनेक्शन देने का सर्वे कार्य पूरा हो गया है।

मण्डलायुक्त ने प्रोजेक्ट मैनेजर से स्थानीय प्रशासन का सहयोग लेने के साथ उपजिलाधिकारी बबेरू से लगातार संपर्क बनाए रखने को कहा गया। निरीक्षण के उपरांत मण्डलायुक्त जिलाधिकारी बांदा उपजिलाधिकारी बबेरू थाना प्रभारी निरीक्षक कमासिन सहित एल एमटी प्रोजेक्ट प्रबन्धक के साथ खटान ग्राम यमुना नदी जल संग्रहण क्षेत्र का अवलोकन कर वापस मंडल मुख्यालय प्रस्थान कर गए।

संबंधित समाचार