बरेली: 10 जनवरी से चलेंगी बरेली-प्रयागराज समेत छह जोड़ी ट्रेनें
अमृत विचार, बरेली। हरिद्वार में कुंभ मेले को लेकर रेलवे हर दिन कुछ नई गाड़ियों का संचालन लगातार कर रहा है। हाल ही में रेलवे ने करीब छह जोड़ी नई ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इसमें से बरेली से दो ट्रेन बरेली से रवाना होगी। यह ट्रेन प्रयागराज तक के लिए चलाई …
अमृत विचार, बरेली। हरिद्वार में कुंभ मेले को लेकर रेलवे हर दिन कुछ नई गाड़ियों का संचालन लगातार कर रहा है। हाल ही में रेलवे ने करीब छह जोड़ी नई ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इसमें से बरेली से दो ट्रेन बरेली से रवाना होगी। यह ट्रेन प्रयागराज तक के लिए चलाई जाएगी।
सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि 10 जनवरी रविवार से बरेली-प्रयागराज (04308) और प्रयागराज से बरेली (04307) दो ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों का संचालन प्रतिदिन 13 मार्च तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन के संचालन से न सिर्फ कुंभ मेले में जाने वालों को आराम होगा बल्कि प्रयागराज में कार्य से जाने वालों को भी सफर में असानी होगी।
मुरादाबाद मंडल ने और पांच जोड़ी ट्रेनों का भी संचालन करने का निर्णय लिया है। इनमें लोकमान्य तिलक टर्मिनस से हरिद्वार को जाने वाली (02171), हरिद्वार से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (02172), बीकानेर से हरिद्वार (04717), हरिद्वार से बीकानेर (04718), ओखा से देहरादून (09565), देहरादून से ओखा (09566), बांद्रा टर्मिनस से हरिद्वार (09019), हरिद्वार से बांद्रा टर्मिनस (09020), अहमदाबाद योगनगरी से ऋ षिकेश (09031), ऋ षिकेश से योगनगरी अहमदाबाद (09032) को जाने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।
