आज का राशिफल | 10 जनवरी, 2021
मेष राशि आज अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें। कोई आकस्मिक खर्च सामने आ सकता है। अपेक्षानुसार काम न होने से मन में तनाव रहेगा। व्यवसाय में कठिनाई आ सकती है। जीवनसाथी को पूरा समय नहीं दे पायेंगे। वृष राशि आज आपकी महत्वाकांक्षाओं में वृद्धि होंगी। व्यवसाय की दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। भावनात्मक …
मेष राशि
आज अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें। कोई आकस्मिक खर्च सामने आ सकता है। अपेक्षानुसार काम न होने से मन में तनाव रहेगा। व्यवसाय में कठिनाई आ सकती है। जीवनसाथी को पूरा समय नहीं दे पायेंगे।
वृष राशि
आज आपकी महत्वाकांक्षाओं में वृद्धि होंगी। व्यवसाय की दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ में आ सकते हैं।
मिथुन राशि
आज घर में अतिथियों का आगमन होगा। आपको बहस से बचना चाहिये। यद्यपि आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। फिर भी विवादित मामलों से आपको दूर रहना चाहिये। आपकी निर्णय लेने की क्षमताप्रभावित होगी।
कर्क राशि
आज कार्यक्षेत्र में अपनी गुणवत्ता बढ़ाने के लिये नयी स्किल सीखने काप्रयास रहेगा। आपको आत्मनिरीक्षण करना चाहिये। विद्यार्थी वर्ग अपने करियर को लेकर काफी आशान्वित रहेंगे। व्यवसाय में थोड़ी सुस्ती रहेगी।
सिंह राशि
आज पेट में जलन की समस्या हो सकती है। महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। बुरी संगत के कारण आपकी प्रतिष्ठा धूमिल होगी। मन में अनहोनी की आशंका रहेगी। आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोगों को परेशानी होगी।
कन्या राशि
आज दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी को पर्याप्त समय देंगे। मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय की उपलब्धियों से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। अचानक से धन लाभ प्राप्त होता है।
तुला राशि
आज आपकी कल्पना शक्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में बरकत होगी। नये विचारों में काम सकते हैं। बाहर की तली-भुनी वस्तुओं के सेवन से आपको बचना चाहिये। छात्रों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।
वृश्चिक राशि
आज यात्रा काफी अच्छी और आरामदायक रहेगी। भाई-बहनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आय के नये स्तोत्र विकसित करने काप्रयास करेंगे। सुख-शान्ति से भरपूर दिन रहेगा।
धनु राशि
आज जीवनसाथी आपसे किसी कारण नाराज हो सकता है। किसी अपरिचित व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। रिलेशनशिप के मामले में आपको सचेत रहना चाहिये।
मकर राशि
आज विवाह सम्बन्धित प्रपोजल्स को आगे बढ़ा सकते हैं। करियर में सकारात्मक बदलाव आयेंगे। अपनी कल्पनाशक्ति का अच्छा उपयोग कर पायेंगे। किसी नये व्यवसाय की योजना बना सकते हैं।
कुंभ राशि
आज लव लाइफ को लेकर थोड़ा मतभेद हो सकता है। पीठ में दर्द की समस्या हो सकती है। भूमि-सम्पत्ति के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। परिवार में आपकी प्रशंसा होगी। तनाव कम करने के लिये सिनेमा का सहारा ले सकते हैं।
मीन राशि
आज आपके सभी काम वक्त पर पूरे हो जायेंगे। अतीत की बातें स्मरण हो सकती हैं। बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ गेम्स में भी काफी रुचि लेंगी। कारोबारियों को थोड़े कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। कीमती वस्तुओं की खरीदी करेंगे।
