मुरादाबाद: जन्मदिन की पार्टी में तमंचा लहराकर किया डिस्को, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। भोजपुर थाना क्षेत्र में एक जन्मदिन की दावत में लड़कों ने जमकर तमंचे पर डिस्को किया। खुलेआम तमंचे लहराने के साथ ही उन्होंने फायरिंग भी की। इस दौरान एक युवक वीडियो बना रहे अपने साथी को डांटते हुए नजर आया, इसके बाद उसने फायर झोंक दिया। शनिवार को यह वीडियो तेजी से वायरल …

मुरादाबाद,अमृत विचार। भोजपुर थाना क्षेत्र में एक जन्मदिन की दावत में लड़कों ने जमकर तमंचे पर डिस्को किया। खुलेआम तमंचे लहराने के साथ ही उन्होंने फायरिंग भी की। इस दौरान एक युवक वीडियो बना रहे अपने साथी को डांटते हुए नजर आया, इसके बाद उसने फायर झोंक दिया।

शनिवार को यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद एक्टिव हुई पुलिस ने आनन-फानन में गांव पहुंचकर फायरिंग करने वालों की तलाश में जुट गई।

मामला भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ताजपुर माफी का है। गांव में एक मकान की छत पर बना वीडियो शनिवार को तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ युवा डांस कर रहे हैं। इस बीच एक युवक के हाथों में देशी तमंचा है। वह डांस करने के दौरान खुलेआम तमंचा लहरा रहा है। हैरानी की बात यह है कि उसके आसपास कुछ अन्य युवक बेखौफ होकर डांस कर रहे हैं। इसके बाद एक अन्य युवक लोडेड तमंचा लेकर आता है। वह अलग हटकर फायर करने की कोशिश करता है, इस बीच उसके कुछ साथी वीडियो बनाने लगते हैं।

वह वीडियो बनाने से मना करते हुए अचानक फायर झोंक देता है। इसके बाद वह भी डांस करने लगता है। शनिवार को यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। जानकारी करने पर मालूम हुआ कि गांव में एक जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में शामिल होने आए युवक फायरिंग कर रहे थे। इस मामले में भोजपुर एसओ का कहना है कि हल्का इंचार्ज को जांच के लिए भेजा गया है। फायरिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार