शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, बीएसए को पत्र लिख लगाई इंसाफ की गुहार
मुरादाबाद,अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग में शनिवार को प्रधानाध्यापक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा एक शिक्षिका का मानसिक उत्पीड़न करने का मामला प्रकाश में आया है। शिक्षिका कनक कुमारी विकास खंड मुरादाबाद के बागड़पुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत हैं। जिसने बीएसए को शिकायती पत्र लिखकर प्रधानाध्यपक और कर्मचारी पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप …
मुरादाबाद,अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग में शनिवार को प्रधानाध्यापक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा एक शिक्षिका का मानसिक उत्पीड़न करने का मामला प्रकाश में आया है। शिक्षिका कनक कुमारी विकास खंड मुरादाबाद के बागड़पुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत हैं। जिसने बीएसए को शिकायती पत्र लिखकर प्रधानाध्यपक और कर्मचारी पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया और इंसाफ की गुहार लगाई।
पत्र में शिक्षिका कनक कुमारी ने कहा कि शनिवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पूर्णा गुप्ता ने शौचालय जाने पर उनसे अभद्र भाषा में बात की और अशोभनीय शब्दों से उसे प्रताड़ित किया। कहा कि इससे पहले भी उनके साथ में कई बार प्रधानाध्यपक खुशवीर ने भी अभद्रता की है। मगर उस समय शिक्षिका ने उनकी गलती समझ कर कोई शिकायत नहीं की। लेकिन अब हर दूसरे दिन इस तरह के व्यवहार से जूझने के बाद उन्होंने बीएसए से गुहार लगाई।
मौके पर पहुंचे बीएसए योगेंद्र कुमार ने प्रधानाध्यपक और कर्मचारी को हिदायत देकर भविष्य में इस तरह की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही। वहीं जब प्रधानाध्यपक से इस संबंध में जानना चाहा तो उन्होंने इस तरह का मामला संज्ञान में न होना का हवाला देकर पीछा छुड़ाया।
