मीरजापुर: बाइक और साइकिल की टक्कर में चार घायल, एक की हालत गंभीर
हलिया, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया ड्रमंडगंज मार्ग पर गड़बड़ा पुल के पास रविवार दोपहर बाइक व साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार दो बालिकाएं तथा बाइक पर सवार चौकीदार समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे ड्रमंडगंज चौकी के हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह, कांस्टेबल संजीत कुमार व विनय यादव ने …
हलिया, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया ड्रमंडगंज मार्ग पर गड़बड़ा पुल के पास रविवार दोपहर बाइक व साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार दो बालिकाएं तथा बाइक पर सवार चौकीदार समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे ड्रमंडगंज चौकी के हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह, कांस्टेबल संजीत कुमार व विनय यादव ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को एंबुलेंस द्वारा उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए।
थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव निवासी चौकीदार मदन 45 वर्ष व ड्रमंडगंज निवासी अमरेश बिंद 34 वर्ष बाइक से हलिया थाने पर किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही गड़बड़ा पुल के पास पहुंचे उंटी गांव निवासी साइकिल सवार दो बहनें आरती 18 वर्ष व गुड़िया 8 वर्ष गड़बड़ा पुल स्थित दुकान पर घर का सामान लेने के लिए जा रही थीं। पीछे से आ रहे बाइक चालक अमरेश बिंद ने अनियंत्रित होकर साइकिल में टक्कर मार दी।
जिससे साइकिल सवार दोनों बहनें तथा मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक की हालत नाज़ुक देखते हुए चिकित्सकों ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया और अन्य घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया में किया जा रहा है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी अभिषेक जायसवाल ने बताया घायल बाइक चालक अमरेश बिंद की गंभीर चोट को देखते हुए बेहतर उपचार हेतु मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है।
