अयोध्या: पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओं का, कस लें कमर: स्वतंत्र देव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओं का है। यहां चुनाव भी कार्यकर्ता ही लड़ेगे। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख कार्यकर्ता ही बनेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मतदाता सूची को ध्यान में रखकर गांवों में नियमित संवाद स्थापित करने का कार्य शुरू कर दें और …

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओं का है। यहां चुनाव भी कार्यकर्ता ही लड़ेगे। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख कार्यकर्ता ही बनेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मतदाता सूची को ध्यान में रखकर गांवों में नियमित संवाद स्थापित करने का कार्य शुरू कर दें और बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। चुनाव में लगे पदाधिकारी संगठन के अन्य पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करके तैयारियों को और गति प्रदान करें।

प्रदेश अध्यक्ष रविवार को जिला पंचायत सभागार में ऑप्शन पंचायत चुनाव को लेकर जनपद के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुखातिब थे। उन्होंने जिला पंचायतवार कार्यकर्ताओं से संवाद किया और पंचायत चुनाव के चक्रव्यूह को भेजने के लिए जमीनी जानकारी हासिल की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र के प्रभारी अमरपाल मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं के कंधो पर पूरे चुनाव की जिम्मेदारी है। चुनाव में पूरी ताकत से प्रत्येक कार्यकर्ता को लगना होगा। बूथ स्तर पर बैठकों का आयोजन हो तथा इसमें बेहतर रणनीति बनायी जाये। सम्मेलन को क्षेत्रीय महामंत्री व प्रभारी विजय प्रताप सिंह समेत अन्य ने संबोधित किया। पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियों और रणनीति की समीक्षा की।

इस अवसर पर महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पंचायत चुनाव के संयोजक अवधेश पाण्डेय बादल व डा. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, सहसंयोजक अरविंद सिंह व राधेश्याम त्यागी, मण्डल अध्यक्ष व जिले के अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष दीपप्रज्जवलन के द्वारा किया गया। बैठक कर सौंपी जिम्मेदारी जिला पंचायत के सभागार में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें चुनाव को लेकर जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौपी गयी।

बैठक में सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायको में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, गोरखनाथ बाबा, शोभा सिंह चौहान महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह मौजूद रहे। इससे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का नया घाट तथा प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र के प्रभारी अमरपाल मौर्या का सहादतगंज की सीमा पर स्वागत किया गया।

नये घाट पर स्वागत करने वालों में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, हर्षवर्धन सिंह, शिवम सिंह, अभय सिंह, विजेन्द्र सिंह, आलोक मिश्रा, अनुज दास, शैलेन्दर कोरी, तिलकराम मौर्या, विद्याकांत द्विवेदी, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, आकाश मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। वहीं अवध क्षेत्र प्रभारी के स्वागत के दौरान क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, वासुदेव मौर्या व बलराम मौर्या मौजूद रहे। मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी के नेतृत्व में मवई चौराहा पर अवध क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्या का स्वागत किया गया।

संबंधित समाचार