बरेली: 11 जनवरी को होगा पूर्वाभ्यास, 55 केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगी डमी वैक्सीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। जिले में कोरोना वैक्सीनेशन का पूर्वाभ्यास सोमवार 11 जनवरी को किया जाएगा। शासन ने प्रशासन को टीकाकरण के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं की परख के लिए फाइनल वैक्सीनेशन पूर्वाभ्यास करने के निर्देश दिए हैं। इस बार सभी 55 केंद्रों पर 107 सेशन में 330 प्रशिक्षित स्टाफ 16सौ से ज्यादा लोगों का …

अमृत विचार, बरेली। जिले में कोरोना वैक्सीनेशन का पूर्वाभ्यास सोमवार 11 जनवरी को किया जाएगा। शासन ने प्रशासन को टीकाकरण के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं की परख के लिए फाइनल वैक्सीनेशन पूर्वाभ्यास करने के निर्देश दिए हैं। इस बार सभी 55 केंद्रों पर 107 सेशन में 330 प्रशिक्षित स्टाफ 16सौ से ज्यादा लोगों का डमी वैक्सीनेशन करेगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह के मुताबिक, प्रत्येक केंद्र पर पूर्व की तरह ही वैक्सीनेटर समेत छह सदस्यीय टीम और उनकी निगरानी के लिए नोडल अफसर मौजूद रहेंगे। वैक्सीनेशन पूर्वाभ्यास में शामिल होने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को पोर्टल पर सूचनाएं दर्ज करने, उन्हें फॉरवर्ड और रिपोर्ट आदि बनाने की जानकारी दी गई। पूर्वाभ्यास के लिए वैक्सीन को केंद्र तक घंटे भर में पहुंचाने, रिसीव कराने, वैक्सीन नहीं लगेगी फिर भी किसी भी बॉयल को डस्टबिन में न फेंकने आदि का ध्यान रखने का सुझाव दिया गया।

सीएमओ डा. सुधीर गर्ग के अनुसार, पूर्वाभ्यास में वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी बल्कि टीकाकरण की तैयारियां परखी जाएंगी। आवश्यक डाटा संकलित करने, वैक्सीन प्रक्रिया से जुड़े सभी दलों के सदस्यों को तैनात करने, एक-दूसरे के बीच दूरी बनाने की व्यवस्था परखने, कोल्ड स्टोरेज का परीक्षण करने के साथ ही अस्पतालों में बनाए गए वेटिंग रूम और टीकाकरण के बाद अपनाई जाने वाली गतिविधियां परखी जाएंगी।

घंटे भर पहले केंद्रों के लिए रवाना होगी वैक्सीन वैन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि कोरोना वैक्सीन मिलने के बाद उसकी एक भी बॉयल को लाभार्थी को लगाने के बाद फेंका नहीं जाएगा बल्कि प्रत्येक का हिसाब रखना होगा। भले ही बॉयल खाली हो गई हो या गिरकर टूट गई हो। सारा रिकॉर्ड बैच नंबर के साथ पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। जिले में बनाए जा रहे 27 मिनी कोल्ड चेन रूम से संबंधित टीकाकरण केंद्र तक मांग से दस फीसदी ज्यादा वैक्सीन दी जाएगी।

संबंधित समाचार