बाराबंकी: राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान के जिला कार्यालय का शुभारम्भ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। अयोध्या धाम में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान के जिला कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इसके पूर्व मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। लखपेड़ाबाग मोहल्ले के सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज परिसर स्थित एक कक्ष को अभियान का कार्यालय बनाया गया है। स्वामी चेतनानन्द ने भगवान …

बाराबंकी। अयोध्या धाम में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान के जिला कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इसके पूर्व मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। लखपेड़ाबाग मोहल्ले के सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज परिसर स्थित एक कक्ष को अभियान का कार्यालय बनाया गया है। स्वामी चेतनानन्द ने भगवान राम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यालय का शुभारम्भ किया।

सम्पूर्ण अभियान विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में संचालित होगा। यह अभियान 15 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा। इस अवसर पर विहिप के जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश यादव, अभियान प्रमुख सुनील सिंह, भगवान सहाय, जिला प्रचारक कृष्ण कुमार, जिला कार्यवाह सुधीर, देवी शरण गुप्ता, सन्तोष सिंह, विजय आनन्द बाजपेई, डॉ अमित वर्मा, प्रशांत मिश्र, सुजीत चतुर्वेदी, अशोक त्रिपाठी, सन्दीप गुप्ता, राजकुमार तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार