काशीपुर: प्रेमी संग फरार विवाहिता को पुलिस ने लिया हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर,अमृत विचार। परिजनों को बगैर बताए मायके से प्रेमी संग फरार एक विवाहिता को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल व हाल थाना भांकरोटा जयपुर राजस्थान निवासी एक 24 वर्षीय युवती का विवाह वर्ष 2019 को मालधन रामनगर नैनीताल निवासी एक युवक के साथ हुआ …

काशीपुर,अमृत विचार। परिजनों को बगैर बताए मायके से प्रेमी संग फरार एक विवाहिता को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल व हाल थाना भांकरोटा जयपुर राजस्थान निवासी एक 24 वर्षीय युवती का विवाह वर्ष 2019 को मालधन रामनगर नैनीताल निवासी एक युवक के साथ हुआ था। बताया जाता है कि ससुराल में विवाहिता 15 दिन रही। इसके बाद वैचारिक मतभेद के कारण वह मायके चली गई। इस बीच ससुराल में रहते हुए पड़ोस में रहने वाले एक युवक से विवाहिता की नजदीकी बढ़ गई।

ससुराल से मायके जाने पर विवाहिता का मोबाइल फोन पर युवक से लगातार संपर्क बना रहा। बताया जा रहा है कि लगभग पांच दिन पूर्व मालधन निवासी युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर जयपुर जा पहुंचा। वहां उसने बहाने से प्रेमिका को बुलाया और दोनों फरार हो गए। रविवार की देर शाम प्रेमी युगल रामनगर रोड पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। पुलिस को मामले का पता चला तो मौके पर पहुंचकर प्रेमी युगल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। एसआई रूबी मौर्य ने बताया कि युवती अविवाहित है। उधर बताया जाता है कि विवाहिता के घर से गायब होने के बाद परिजनों द्वारा जयपुर में मामले की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पुलिस दोनों के बारे में जांच पड़ताल में जुटी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज