अयोध्या: जनपद के 15 सरकारी अस्पतालों में हुआ कोरोना टीकाकरण का तीसरा रिहर्सल
अयोध्या, अमृत विचार। 16 जनवरी से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान को लेकर जनपद में सोमवार को एक बार फिर से रिहर्सल किया गया। यह रिहर्सल जिले के 15 सरकारी अस्पतालों पर 2-2 सेशन के रूप में आयोजित हुआ। तीसरे टीकाकरण रिहर्सल का प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने जायजा लिया। टीकाकरण अभियान को लेकर प्रशासनिक …
अयोध्या, अमृत विचार। 16 जनवरी से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान को लेकर जनपद में सोमवार को एक बार फिर से रिहर्सल किया गया। यह रिहर्सल जिले के 15 सरकारी अस्पतालों पर 2-2 सेशन के रूप में आयोजित हुआ। तीसरे टीकाकरण रिहर्सल का प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने जायजा लिया।
टीकाकरण अभियान को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की कलाई खुलने लगी है। वही, जिला अधिकारी ने टीकाकरण अभियान के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के आधार पर तैयारी पूरी होने का दावा किया है।
पहले चरण में 1500 फ्रन्ट लाइन कैरियर अर्थात शासकीय व निजी चिकित्सक तथा उनके पैरामेडिकल स्टाफ,आंगननवाड़ी कार्यकत्री,आशा व सहायिका और द्वितीय चरण में 26 हजार फन्ट लाइन कैरियर के रूप में पैरा मिलेट्री फोर्स, पुलिस तथा प्रशासन के उन अधिकारी को सम्मिलित किया गया।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर टीकाकरण अभियान का जायजा लिया। उन्होंने रिहर्सल में लगाए गए कर्मचारियों से सवाल जवाब किया और अस्पताल आने वाले तीमारदारों के लिए नवनिर्मित प्रतीक्षालय शेड का लोकार्पण किया। जिलाधिकारी ने भी दो केंद्रों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि टीकाकरण के लिए सारी तैयारियां भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के अनुसार पूरी हैं।जिला वैक्सीनेशन स्टोर और प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर कोल्ड चैन तक सारी व्यवस्थाए पहले से ही पूर्ण कर ली गयी है।
हर वैक्सीनेशन सेन्टर पर पर्याप्त संख्या में चिकित्सीय स्टाफ व पुलिस की ड्यूटी लगी हुई है। वैक्सीनेशन सेन्टरो पर मजिस्ट्रेट व पुलिस के अधिकारी व जवान की ड्यूटी लगा दी गई है तथा उन्हे बता दिया गया है कि उन्हे क्या करना है। चिकित्सा विभाग द्वारा मेडिकल स्टाफ व सीनियर डाॅक्टर्स की ड्यूटी लगाई गयी है सभी को ट्रेनिंग कई बार कराई जा चुकी है उसके अतिरिक्त बैठक कर टिप्स भी दिये जा रहे है ताकि कही से किसी प्रसार की कोई चूक न होने पाये।
निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रथमेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा घनश्याम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।
