बाराबंकी: वोटर लिस्ट में दो जगह नाम होने पर आपत्ति दर्ज कराने वाले प्रधान से मारपीट, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। यूपी में पंचायत चुनाव की तारीख भले ही घोषि‍त न हुई हो लेकिन जैसे जैसे समय बीत रहा है पंचायत पर कब्जे की जंग अपराध की शक्ल लेने लगी है। ‘गांव की सरकार’ पर काबिज होने की होड़ में लोग अपराध का सहारा लेने से भी नहीं चूक रही है।पंचायत चुनाव से पहले आपसी …

बाराबंकी। यूपी में पंचायत चुनाव की तारीख भले ही घोषि‍त न हुई हो लेकिन जैसे जैसे समय बीत रहा है पंचायत पर कब्जे की जंग अपराध की शक्ल लेने लगी है। ‘गांव की सरकार’ पर काबिज होने की होड़ में लोग अपराध का सहारा लेने से भी नहीं चूक रही है।पंचायत चुनाव से पहले आपसी विवाद के बढ़ते मामले कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बनते नजर आ रहे हैं। इसका एक कारण वोटर लिस्ट में खामियां होना भी है। जहां एक तरफ कई वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं वही कई ऐसे भी लोग हैं जिनका नाम दो जगह पर वोटर लिस्ट में शामिल है।

इन्हीं बातों को लेकर आज दो राजनीतिक पक्ष तहसील में आपस मे भिड गये। मामला नीमामऊ गांव से ताल्लुक रखता है, जहां वोटर लिस्ट में मौजूदा प्रधान मनोज मिश्रा ने आपत्ति दर्ज कराई तो शिवाकांत व उनके पुत्र ने मनोज मिश्रा को पीटना शुरू कर दिया। तभी उच्चाधिकारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आज तहसील हैदरगढ में उपजिलाधिकारी विजेंदर कटियार व तहसीलदार श्रद्धा चौधरी मतदाता सूची पर आपत्तियां सुन रहीं थी। तभी नीमामऊ के मौजूदा प्रधान मनोज मिश्रा विपक्षी शिवाकांत अवस्थी के नाम को कस्बा हैदरगढ में होने का हवाला देते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। जिसके बाद तहसील परिसर में ही दोनो पक्ष आमने सामने हो गए।

आरोप है कि शिवाकान्त व उनके पुत्र ने मौजूदा प्रधान को जमकर पीटा। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस मारपीट करने वाले पक्ष को थाने ले आयी। उधर घटना से घायल मनोज कुमार मिश्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बताते चलें कि दोनों पक्ष का विवाद बीते कई वर्षों से चला आ रहा है। सुबेहा व हैदरगढ थाने में विवाद के सम्बंध में मामले पूर्व के दर्ज होना बताया जा रहा है।

संबंधित समाचार