हल्द्वानी: दंपत्ति ने शरीर दान कर दी पुत्र को श्रद्धांजली
हल्द्वानी,अमृत विचार। शहर की एक दंपत्ति ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज पहुँच अपना शरीर दान किया है। पांच साल पूर्व सड़क हादसे में 17 वर्षीय इकलौते पुत्र को खो देने के चलते शहर की एक दंपत्ति ने बेटे को श्रद्धांजली देते हुए यह कदम उठाया है जो औरों के लिए भी मिसाल बना है। हल्द्वानी …
हल्द्वानी,अमृत विचार। शहर की एक दंपत्ति ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज पहुँच अपना शरीर दान किया है। पांच साल पूर्व सड़क हादसे में 17 वर्षीय इकलौते पुत्र को खो देने के चलते शहर की एक दंपत्ति ने बेटे को श्रद्धांजली देते हुए यह कदम उठाया है जो औरों के लिए भी मिसाल बना है।
हल्द्वानी के पीली कोठी में रहने वाले केसी तिवारी नैनीताल बैंक में कार्यरत हैं व उनकी पत्नी मंजू तिवारी राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, गौलापार में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार को दोनों पति-पत्नी मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहाँ प्राचार्य डॉ सीपी भैसोडा ने देह-दान सम्बंधी कागजी कारवाई पूर्ण करवाई।
पिता केसी तिवारी ने बताया की बेटे की आज पुण्य तिथि है उसकी याद में देह दान का संकल्प लिया और अब उम्मीद है शायद किसी अन्य जरुरतमंद का हमारी मृत्यु के बाद भला हो जाए। उन्होंने कहा की शांति इंसान को उसके कर्म दिलाते है ना कि कोई अंतिम संस्कार बस यही सोच सब रखें तो लोगों को शांति अपने आप मिल जाएगी। उन्होंने बताया की इस कार्य के पीछे एमबीपीजी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ संतोष मिश्र उनके प्रेरणा स्त्रोत रहे।
