जलालाबाद: एसडीएम के अर्दली की बाइक चोरी
अमृत विचार, जलालाबाद। जलालाबाद में चोरो को हौसले सातवें आसमान पर है जलालाबाद पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगा पाने में बुरी तरह विफल है। जिसको सिद्ध करने के लिए चोरो ने एसडीएम के अरदली की बाइक चोरी कर पुलिस को चुनौती दी है। जलालाबाद एसडीएम सौरभ भट्ट के अरदली तसब्बर अली मंगलवार की …
अमृत विचार, जलालाबाद। जलालाबाद में चोरो को हौसले सातवें आसमान पर है जलालाबाद पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगा पाने में बुरी तरह विफल है। जिसको सिद्ध करने के लिए चोरो ने एसडीएम के अरदली की बाइक चोरी कर पुलिस को चुनौती दी है।
जलालाबाद एसडीएम सौरभ भट्ट के अरदली तसब्बर अली मंगलवार की सुबह बाइक से एसडीएम कार्यालय पहुचे उन्होंने अपनी बाइक तहसील सभागार के पास खड़ी कर दी थोड़ी देर बाद जब बापस लौटे तो देखा कि वहां खड़ी उनकी बाइक गायब है कुछ देर खोजबीन के बाद जब बाइक नही मिली तो उन्होंने कोतवाली में तहरीर दे दी है कोतवाल जसबीर सिंह ने बताया मामला उनकी जानकारी में नही है वही एसडीएम सौरभ भट्ट ने बताया कि पुलिस अपना काम कर रही है शीघ्र ही बाइक बरामद कर ली जाएगी।
