अमेठी: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री का स्वागत
अमेठी, अमृत विचार। जिले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह का जगदीशपुर आगमन होने पर क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान काफिले के साथ हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते …
अमेठी, अमृत विचार। जिले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह का जगदीशपुर आगमन होने पर क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान काफिले के साथ हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए उनका कुशल क्षेम जाना।
इसके बाद प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह एवं उत्तर प्रदेश सरकार राज्य मंत्री सुरेश पासी ने शहीद भाले सुल्तान स्मारक पर माल्यार्पण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए प्रभारी राधा मोहन ने कहा सबका साथ और सबका विकास के साथ भाजपा सरकार गरीबों और आम जनमानस तक विकास पहुंचाते हुए देश और प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि घर-घर गांव गांव जाकर शासन द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं पर प्रकाश डालें तथा यह भी सुनिश्चित करें कि आम जनमानस को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं का हंड्रेड परसेंट लाभ मिले। उसके बाद प्रभारी राधा मोहन सिंह लखनऊ के लिए रवाना हो गए और राज्य मंत्री सुरेश पासी ने कार्यकर्ताओं के साथ बी एच ई एल गेस्ट हाउस में बैठक करते हुए सब की समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण का भरोसा दिलाया।
उन्होंने भी कार्यकर्ताओं से अपील की कि गांव-गांव घर-घर जाकर आम जनमानस की समस्याओं को सुने और शासन द्वारा दी जा रही जनहित की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए यह सुनिश्चित करें कि जनता को शासन द्वारा भेजी जा रही योजनाओं का हंड्रेड परसेंट लाभ मिले।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक पंडित राम उंजेरे शुक्ला, प्रधान एवं भाजपा नेता रमेश शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं मंडल महामंत्री दिनेश कौशल, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विपिन वैश्य, दीपचंद कौशल, गौरव शिवराज सिंह, पत्रकार सुशील कुमार मिश्रा, रजत शुक्ला, सुरेश यज्ञ सैनी, सहित हजारों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
