बाराबंकी: प्रधानमंत्री मोदी स्वामी विवेकानंद की राह पर चल रहे- स्वतंत्र देव सिंह
अमृत विचार, देवा। विकासखंड देवा क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर स्थित किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रहे। स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर कार्यक्रम शुरूआत की। मंच …
अमृत विचार, देवा। विकासखंड देवा क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर स्थित किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रहे।
स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर कार्यक्रम शुरूआत की। मंच का संचालन कर रहे मनीष परिहार ने बताया कि मैं भी पहले संघ का कार्य करता रहा हूं स्वतंत्र देव सिंह हमारे आदरणीय रहे हैं। अपने संबोधन स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि लोग गांव में नाली, चौतरे, और एक बिस्वा जमीन के लिए लड़ाई झगड़ा करते हैं परंतु पूरे विश्व में अध्यात्म का डंका बजाने वाले स्वामी विवेकानंद जी 159 वर्ष पूर्व इस भारत की धरती पर जन्मे और इन सब बातों को परे रखकर के भगवान को खोजना चालू किया और इधर उधर जाते भगवान को देखते और उन्होंने अपनी रुचि अध्यात्म में लगाई उन्होंने पूरा भारत भ्रमण कर अमेरिका पहुंचे अमेरिका को हिला दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी स्वामी विवेकानंद की राह पर चल रहे हैं उन्होंने भी पूरे देश में भारत का डंका बजाया है ऐसे कई देशों को भारत के आगे घुटने टेकने पर मजबूर किया है और उन्होंने यह भी कहा कि जब नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री नहीं थे, तब भी उन्होंने कश्मीर में झंडा गाढ़ा और उन्होंने कहा कि भारत के सवा सौ करोड़ देशवासियों को स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेनी चाहिए और युवाओ को आगे बढ़ना चाहिए।
इस कार्यक्रम में दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा, कुर्सी विधायक सत्येंद्र वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, बैजनाथ रावत,भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, सुधीर कुमार सिद्धू, एमएलसी अनीश कुमार, हरगोविंद सिंह, प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत आदि उपस्थित रहे।
