बरेली: प्रतियोगिताओं के जरिए युवा दिवस मनाकर विवेकानंद को किया याद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस को प्रतियोगिताओं के जरिए मनाया गया। रुहेलखंड विश्वविद्यालय समेत अलग-अलग महाविद्यालयों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बरेली कॉलेज में एमएड विभाग में भाषण व संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अभाविप के प्रतियोगिताओं में शामिल विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। रानी अवंती बाई महिला …

अमृत विचार, बरेली। स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस को प्रतियोगिताओं के जरिए मनाया गया। रुहेलखंड विश्वविद्यालय समेत अलग-अलग महाविद्यालयों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बरेली कॉलेज में एमएड विभाग में भाषण व संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

अभाविप के प्रतियोगिताओं में शामिल विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। रानी अवंती बाई महिला महाविद्यालय में भी युवा महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. केपी सिंह ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।

कुलपति ने कार्यक्रम में कहा कि स्वामी जी युवाओं की प्रेरणा हैं। आज युवाओं को उनके बताए गए मार्ग पर चलने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। इस दौरान डॉ. सोमपाल सिंह कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना विश्वविद्यालय, महेश चंद्र जोशी, सुधाकर मौर्य, बसंत लाल, तपन वर्मा, दीपचंद आदि उपस्थित थे।

भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
बरेली कॉलेज में एमएड विभाग में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भाषण व प्रेरणा गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डा. प्रतिभा शर्मा ने की। कार्यक्रम ने विशिष्ठ अतिथि व निर्णायक मंडल में बॉयोटेक विभागाध्यक्ष डा. शालिनी नगाइच, बीसीए विभाग की विभागाध्यक्ष डा. रोमा सक्सेना व बीएल लिब विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. योगेश कुमार मौजूद रहे। प्रेरणा गीत प्रतियोगिता में एमएड प्रथम वर्ष के छात्र जनार्दन ने प्रथम स्थान, प्रथम वर्ष के छात्र विमलकांत वाजपेयी ने द्वितीय और द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजलि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम वर्ष के छात्र गौरव को सांत्वाना पुरुस्कार दिया गया। भाषण प्रतियोगिता में विमल कांत बाजपेई ने प्रथम, शुमाइला मुनीर ने द्वितीय और अभिनव सरस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अरुण कुमार ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में शिक्षिकाएं डा. गौसिया, डा. सारा बासु, डा. अमिता गुप्ता, डां. अंजिता सिंह तिवारी व छात्रा अंजलि कुमारी व अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

प्रतियोगिताओं में शामिल विजेताओं को दिए पुरस्कार
राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में अभाविप बरेली महानगर ने शहर के नौं कालेज कैंपस में आयोजित क्विज, निबंध, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और विचार गोष्ठी आयोजित कीं। अभाविप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ भूपेंद्र सिंह बरेली इंटर कॉलेज में, प्रदेश सहमंत्री गौरव यादव कांति कपूर बालिका विद्या मंदिर में, डॉ. राम बाबू सिंह गुरुनानक खालसा इंटर कॉलेज में, डॉ राजीव यादव द्रोपदी देवी कन्या इंटर कॉलेज में, सपना चौहान एमबी इंटर कॉलेज में, श्रेयांश बाजपेई मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि विवेकानंद भारत ही नहीं, अपितु पूरे विश्व के मार्गदर्शक थे। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव बताया कि स्वामी जी को हम युवाओं का प्रेरणास्रोत मानते हैं। कार्यक्रमों में महानगर विस्तारक आकाश, हर्ष अग्रवाल, प्रशांत देवल, विवेक गुर्जर, अंकित यादव, प्रज्जल भड़ाना, यश देशमुख, दीक्षा कुशवाह, सपना चौहान, आयुषी गुप्ता, शिवानी चौहान, दिव्यांशी, उज्ज्वल ढाका, प्रतीक मिश्रा, राजन सक्सेना, रवि प्रताप सिंह, सौरभ सोनकर, शिवम सक्सेना, निखिल गंगवार, श्रेयांश बाजपेई आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लिटरेरी फेस्ट का आयोजन किया गया
युवा महोत्सव उमंग के द्वितीय दिन रानी अवंतीबाई महिला महाविद्यालय में लिटरेरी फेस्ट का आयोजन किया गया। फेस्ट में किशोरावस्था से संबंधित विषयों पर कविता, लघुकथा व पोस्टर प्रतियोगितिा का आयोजन किया गया। इसके अलावा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्रों की प्रदर्शनी रखी गई। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. केपी सिंह के भाषण का लाइव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्या डा. संध्या सक्सेना, इतवारी लाल, हेमलता, सचिन गिहार, डा. रंजू राठौर, पंकज अग्रवाल, डा. फौजिया खान व अन्य मौजूद रहे।

पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय बरेली के वाणिज्य विभाग द्वारा पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राकेश अरोरा ने विवेकानंद जी को युवाओं का प्रेरणा स्त्रोत बताते हुए उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। इस दौरान डॉ. प्रज्ञा रावत, डॉ. श्वेता अग्रवाल, प्रगति अग्रवाल, विनीता वर्मा एवं दिव्या पांडेय आदि मौजूद रहे।

सछास ने किया घेरा कार्यक्रम
समाजवादी छात्र सभा के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विश्वविद्यालय में युवा घेरा कार्यक्रम किया। कार्यक्रम के तहत छात्र सभा ने छात्रों के बीच स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की। इस मौके पर सछास के महानगर अध्यक्ष फैज मोहम्मद, अभिषेक यादव , इमरान खान, अवनेश यादव, आनन्द दिवाकर, शाहरुख अंसारी, आयुष गंगवार, सिदार्थ ऋ षि, दीपू यादव, सैफ खान, हसनैन मंसूरी, हाशिर अंसारी , पंकज बट समेत तमाम छात्र मौजूद रहे ।

संबंधित समाचार