अवैध निर्माण: बीएमसी ने हाईकोर्ट से कहा- ‘आदतन अपराधी’ हैं सोनू सूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। जूहू में एक रिहायशी बिल्डिंग में अनधिकृत तरीके से कंस्ट्रक्शन के चलते बृह्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बॉम्बे हाई कोर्ट में मंगलवार को दाखिल हलफनामे में कहा है कि बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ‘आदतन अपराधी’ हैं। आवास को दो बार विध्वंस कार्रवाई किये जाने के बाद भी आवास में अनधिकृत तरीके से कंस्ट्रक्शन करवाते …

मुंबई। जूहू में एक रिहायशी बिल्डिंग में अनधिकृत तरीके से कंस्ट्रक्शन के चलते बृह्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बॉम्बे हाई कोर्ट में मंगलवार को दाखिल हलफनामे में कहा है कि बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ‘आदतन अपराधी’ हैं।

आवास को दो बार विध्वंस कार्रवाई किये जाने के बाद भी आवास में अनधिकृत तरीके से कंस्ट्रक्शन करवाते हैं। बता दें कि सोनू सूद को बीएमसी ने पिछले साल नोटिस जारी किया था। जबकि उस नोटिस को दिसंबर 2020 में दिवानी अदालत ने चुनौती दी थी। लेकिन ये याचिका अदालत ने खारिज कर दी थी। इसी के बाद सोनू ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रूख किया था। बीएमसी ने अपने नोटिस में आरोप लगाया था कि सोनू सूद ने छह मंजिला ‘शक्ति सागर’ रिहायशी इमारत में ढांचागत बदलाव कर उसे कॉमर्शियल होटल में तब्दील कर दिया।

संबंधित समाचार