कुवैत के प्रधानमंत्री ने अमीर को सौंपा इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मॉस्को। कुवैत के प्रधानमंत्री सबाह खालिद अल-हमद अल-सबाह ने बुधवार को देश के अमीर (शासक) नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह को अपना इस्तीफा सौंप दिया। सरकारी समाचार एजेंसी कुना ने बताया कि अल-सबाह ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कुवैती सरकार के सदस्यों ने संसद के साथ मतभेदों के मद्देनजर सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब …

मॉस्को। कुवैत के प्रधानमंत्री सबाह खालिद अल-हमद अल-सबाह ने बुधवार को देश के अमीर (शासक) नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह को अपना इस्तीफा सौंप दिया। सरकारी समाचार एजेंसी कुना ने बताया कि अल-सबाह ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

कुवैती सरकार के सदस्यों ने संसद के साथ मतभेदों के मद्देनजर सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि यह कदम सांसदों द्वारा कैबिनेट की संरचना सहित कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री से सवाल करने के लिए प्रस्ताव पेश किए जाने के कई दिनों के बाद उठाया गया है।

संबंधित समाचार