आतंकियों के भारत में घुसने के रास्ते का बीएसएफ ने किया पर्दाफाश, कठुआ में सीमा पार सुरंग का पता लगाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नीचे एक सुरंग का पता लगाया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह एक अभियान के दौरान बीएसएफ के जवानों ने बोबियान गांव में सीमा पार से बनाई गई एक सुरंग का पता लगाया, …

जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नीचे एक सुरंग का पता लगाया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह एक अभियान के दौरान बीएसएफ के जवानों ने बोबियान गांव में सीमा पार से बनाई गई एक सुरंग का पता लगाया, जिसका निर्माण आतंकवादियों को घुसाने के लिए किया गया है। बीएसएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

संबंधित समाचार