बाराबंकी: बकाया बिल जमा करने को कहा तो बिजली कर्मियों पर बोला हमला
रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए मेगा कैंप मे वसूली को लेकर कुछ लोगों ने विद्युत कर्मियों पर हमला बोल दिया। जिससे दो संविदा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता राज मौर्या द्वारा थाने पर दी गई तहरीर के …
रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए मेगा कैंप मे वसूली को लेकर कुछ लोगों ने विद्युत कर्मियों पर हमला बोल दिया। जिससे दो संविदा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता राज मौर्या द्वारा थाने पर दी गई तहरीर के मुताबिक विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता के निर्देश पर बुधवार को कोटवा सड़क बाजार में विद्युत बिल वसूली तथा संशोधन के लिए 1 मेगा कैंप का आयोजन किया गया था।
कैंप के दौरान अवर अभियंता संविदा कर्मी अरुण शुक्ला, हेमराज राम, मीटर रीडर विनय कुमार के साथ कस्बे में लोगों के घर जाकर विद्युत बिल बकाया जमा किए जाने का अनुरोध कर रहे थे। इस दौरान कस्बा वासी गुड्डू ने अपने कई साथियों के साथ बिल जमा करने से मना करते हुए गाली गलौज करने लगे। इस दौरान टीम नूर आलम द्वारा विद्युत बिल ना जमा किए जाने पर उसका कनेक्शन विच्छेदन के लिए हेमराज विद्युत पोल पर चढ़ने लगा तभी नूर आलम और गुड्डू आदि ने हेमराज पर ईट पत्थर से हमला कर दिया।
इसका विरोध जब संविदा कर्मी अरुण शुक्ला ने किया तो उन लोगों ने लाठी-डंडों से अरुण शुक्ला की भी पिटाई कर दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सभी लोग भागकर कैंप में पहुंचे तो नूर आलम अपने साथियों के साथ वहां भी पहुंच गए तथा मारपीट पर उतारू हो गए। जिसके बाद मेगा कैंप में हो तो सभी कर्मी भाग खड़े हुए। राज मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
