बरेली: सौ दिन सौ उद्योग: एनओसी की अड़चनें, उद्यमी परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सौ दिन सौ उद्योग स्थापित कराने के अभियान की अड़चनों को तेजी से दूर कराया जा रहा है। बुधवार को जिला उद्योग केंद्र के सभागार में हुई बैठक में विभिन्न उद्योगों से जुड़ीं आठ इकाइयों को स्थापित कराने की दिक्कतें जोर-शोर से उठाई गईं। युवा उद्यमियों ने विद्युत विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, …

अमृत विचार, बरेली। सौ दिन सौ उद्योग स्थापित कराने के अभियान की अड़चनों को तेजी से दूर कराया जा रहा है। बुधवार को जिला उद्योग केंद्र के सभागार में हुई बैठक में विभिन्न उद्योगों से जुड़ीं आठ इकाइयों को स्थापित कराने की दिक्कतें जोर-शोर से उठाई गईं।

युवा उद्यमियों ने विद्युत विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, विद्युत सुरक्षा, अग्निशमन विभाग, खाद्य विभाग से एनओसी दिलाने और लैंड यूज बदलवाने के मामलों को निस्तारित कराने की मांग रखी। संयुक्त आयुक्त उद्योग ऋ षि रंजन गोयल ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एनओसी जारी कराने को कहा है। उद्यमियों से अपेक्षा की गई कि वे अपनी समस्याएं और लंबित प्रकरणों को मिशन 100 डेज 100 यूनिट्स के व्हाट्सग्रुप में भी भेजें ताकि लंबित प्रकरणों को जल्द निस्तारित कराया जा सके।

21 इकाइयों के कागजात तैयार हो गए हैं। बैठक में भोजीपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने अवगत कराया कि उनकी इकाई मैसर्स पीडी फूड्स में बिजली एवं अन्य एनओसी हो गई है। मै. ध्रुवा बायोफ्यूल्स फरीदपुर में 12.5 एकड़ से अधिक की भूमि खरीदे जाने की कार्रवाई एसडीएम फरीदपुर के स्तर से पूरी हो गई है लेकिन अपर जिलाधिकारी प्रशासन के अस्वस्थ होने के कारण पत्रावली उनके कार्यालय में प्रक्रियाधीन है।

ये अधिकारी रहे मौजूद
जगतपाल निरीक्षक बाट माप विज्ञान, विपिन कांडपाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, लक्ष्मी नारायन, विमल प्रसाद माथुर, सतीश कुमार, प्रियंका वर्मा, ब्रिजेश कुमार, अवधेश कुमार, वैभव चौधरी, इंद्रपाल सिंह, ब्रजपाल सिंह, अवनीश कुमार सिंह, अनुज गुप्ता, मुकेश कुमार आदि अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

संबंधित समाचार