अयोध्या: इंतजार की घड़ियां हुईं खत्म, मंडलीय भंडारण गृह पहुंचा कोरोना का टीका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुके नोबेल कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बुधवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ से कोविड-19 के टीके की खेप मंडलीय भंडारण गृह दर्शन नगर अस्पताल पहुंच गई। गुरुवार को यह खेप जिला भंडारण केंद्रों के लिए …

अयोध्या। वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुके नोबेल कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बुधवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ से कोविड-19 के टीके की खेप मंडलीय भंडारण गृह दर्शन नगर अस्पताल पहुंच गई। गुरुवार को यह खेप जिला भंडारण केंद्रों के लिए रवाना होगी। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।

केंद्र सरकार ने बहुप्रतीक्षित कोरोना टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू करने की घोषणा की है। पहले चरण में कोरोना का यह टीका स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाएगा। जनपद में टीकाकरण के पहले चरण की शुरुआत के लिए जिला और मंडलीय अस्पताल समेत कुल 15 केंद्र बनाए गए हैं। मंडलीय भंडारण गृह दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज और जिला भंडारण गृह जिला अस्पताल परिसर में बनाया गया है।

बुधवार को प्रदेश की राजधानी से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोरोना वैक्सीन की खेप दर्शन नगर मंडलीय अस्पताल पहुंची। कोरोना टीके के खेप को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंडलीय भंडारण गृह में रखी गयी है। स्वास्थ्य महकमे के अपर मुख्य निदेशक ने बताया कि कोरोना वैक्सीन के रखरखाव और आवागमन के लिए पहले से कोल्ड चेन बनाई गई है। आज बुधवार को अयोध्या मंडल के लिए टीके की खेप उनको हासिल हुई है। जिसको दर्शन नगर स्थित मंडल यह भंडारण गृह में रखवाया गया है।

गुरुवार को यहां से टीके की खेप मंडल के सभी जनपदों अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, बाराबंकी और अमेठी के जिला भंडारण केंद्रों के लिए रवाना की जाएगी। उन्होंने बताया कि टीकाकरण केंद्रों पर केंद्र और प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक वैक्सीन की खेप टीकाकरण के दिन ही पहुंचाई जानी है।

संबंधित समाचार