बरेली: हादसों का खतरा कम होगा, गैस की कालाबाजारी भी रुकेगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। खोमचे और ठेले वालों के लिए यह खबर अच्छी साबित हो सकती है। अब तक छोटे दुकानदार चोरी-छिपे घरेलू सिलेंडर या छोटे सिलेंडरों का प्रयोग करते थे। इससे जहां जान माल का खतरा रहता था वहीं, कामर्शियल सिलेंडर न होने के कारण उन्हें कार्रवाई का भी डर सताता रहता था लेकिन अब …

अमृत विचार, बरेली। खोमचे और ठेले वालों के लिए यह खबर अच्छी साबित हो सकती है। अब तक छोटे दुकानदार चोरी-छिपे घरेलू सिलेंडर या छोटे सिलेंडरों का प्रयोग करते थे। इससे जहां जान माल का खतरा रहता था वहीं, कामर्शियल सिलेंडर न होने के कारण उन्हें कार्रवाई का भी डर सताता रहता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

अब छोटे व्यापारियों के लिए पांच किलो के कामर्शियल सिलेंडर भी उपलब्ध होंगे जबकि पहले यह 19 किलो का होता था जिसे छोटे दुकानदार खरीदने से गुरेज करते थे। कमर्शियल सिलेंडर न होने से छोटे व्यापारियों को काफी दिक्कत होती थी। अब उनकी समस्या को समाप्त करने के लिए रसोई गैस एजेंसियों पर छोटे व्यापारियों के लिए छोटे कार्मिशियल सिलेंडर मिलेंगे।

यह सिलेंडर इन्हें आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे। यह सिलेंडर मिलने से जहां ये लोग कार्रवाई से बच सकेंगे। वहीं, हादसे होने का भी खतरा कम हो जाएगा। सेल्स मैनेजर रजनीश कुमार ने बताया कि यह सिलेंडर छोटे दुकानदारों को आसानी से मिल जाएगा।

परचून की दुकानों पर भी होगा उपलब्ध
एरिया सेल्स मैनेजर रजनीश कुमार ने बताया कि गैस एजेंसी मालिक अपने जान-पहचान वाले लोगों परचून के दुकानदारों के यहां भी इन सिलेंडरों को रखवा सकेंगे। दुकानदार वहां से इनकी बिक्री कर सकेंगे। इसकी कीमत अलग-अलग शहरों में अलग अलग होगी।

बिना कनेक्शन के भी ले सकेंगे सिलेंडर
छोटे दुकानदार इस सिलेंडर को बिना कनेक्शन के भी खरीद सकेंगे। इससे गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगेगी। वहीं, अवैध तरीके से की जा रही गैस री-फिलिंग पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा। रेहड़ी और ठेले वालों को यह सिलेंडर 400 रुपये में मिल जाएगा।

छोटे कॉमर्शियल सिलेंडर आने से जहां घटनाओं पर रोक लगेगी वहीं, गैस की काला बाजारी और री-फिलिंग पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा। यह सिलेंडर छोटे दुकानदारों को आसानी से उपलब्ध होगा। – रजनीश कुमार, एरिया सेल्स मैनेजर, भारत पेट्रोलियम

संबंधित समाचार