आज का राशिफल | 14 जनवरी, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। मन में परोपकार और सामाजिक कार्यों को करने की इच्छा होगी। व्यवसाय संबंधी निर्णयों को लेने में कोई चूक नहीं करेंगे। एक साथ कई कार्यों को करने की कोशिश न करें। वृष राशि आज विद्यार्थियों को तनाव का सामना करना पड़ेगा। आपकी उदारता के कारण लोग …

मेष राशि

आज नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। मन में परोपकार और सामाजिक कार्यों को करने की इच्छा होगी। व्यवसाय संबंधी निर्णयों को लेने में कोई चूक नहीं करेंगे। एक साथ कई कार्यों को करने की कोशिश न करें।

वृष राशि

आज विद्यार्थियों को तनाव का सामना करना पड़ेगा। आपकी उदारता के कारण लोग आपको धोखा दे सकते हैं। अपनी कार्यशैली में सुधार करने की कोशिश करें। बच्चों की परेशानियों पर ध्यान रखें। युवाओं को नौकरी को लेकर कुछ चिंता रहेगी।

मिथुन राशि

आज ऑफिस में आपकी कार्यशैली पर सवाल खड़े हो सकते हैं। जमा पूंजी का दुरुपयोग न करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। व्यवसाय में चल रही प्रतिस्पर्धा को लेकर परेशान होना पड़ेगा। लोगों के बीच आपका वर्चस्व कम हो सकता है।

कर्क राशि

आज हार्डवेयर से जुड़े व्यापार में आपको यथोचित लाभ प्राप्त होगा। ऑफिस के इंटीरियर में कुछ बदलाव ला सकते हैं। सभी काम समय पर पूरा करने का दबाव रहेगा। पार्टनरों द्वारा आपको काफी समर्थन प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

सिंह राशि

मन में नवीन विचारों का प्रभाव रहेगा। करियर को लेकर आशंका और अस्थिरता दूर होगी। आपके व्यक्तित्व के अन्य सकारात्मक पहलुओं की लोग प्रशंसा करेंगे। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि

आज किसी पुराने गलती को लेकर पछतावा होगा। बुजुर्ग व्यक्तियों की सेहत का ध्यान रखें। भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। हड्डियों सम्बन्धी कोई समस्या है तो डॉक्टर से अवश्य मिलें।

तुला राशि

आर्थराइटिस के रोगियों को खानपान का ध्यान रखना होगा। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर सहमति नहीं बनेगी। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन रहेगा। बेकार की बातों में आपका समय बर्बाद न करें।

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र में नए परिवर्तन कर सकते हैं। पिछले समय से आ रही समस्या आज दूर होगी। अपनी व्यवहार कुशलता से लोगों का दिल जीत लेंगे। धर्म-कर्म के प्रति काफी उत्साह बना रहेगा। सबके प्रति सम्मान का भाव रखें।

धनु राशि

आज वाणी में आक्रामकता न होने दें। परिवार के लोगों से ज्यादा बातों की चर्चा न करें। अपनी क्षमता से अधिक काम न करें। बायीं आँख में कुछ समस्या हो सकती है। व्यवसाय को लेकर त्वरित निर्णय न लें।

मकर राशि

साझेदारी के मामले में आप काफी सक्रिय रहेंगे। विरोधियों पर पूरी तरह से भारी पड़ेंगे। व्यवसाय के नये विकल्पों पर भी विचार करेंगे। यात्रा का भरपूर आनन्द उठायेंगे। जॉब के नये प्रस्ताव मिल सकते हैं।

कुंभ राशि

आज आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। आपको पैनी नजर से अपने व्यापार पर ध्यान देना होगा। वायरल इन्फेक्शन जैसी समस्या हो तो तुरन्त डॉक्टर से मिलें। नींद आपको भरपूर मात्रा में लेनी चाहिये। आज आपको नया कार्य नहीं शुरू करना चाहिये।

मीन राशि

आज टेक्सटाइल और आर्किटेक्ट जैसे प्रोफेशन से जुड़े लोगों को बेहतरीन धन लाभ प्राप्त होगा। उलझे मुद्दों को सुलझा लेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहने वाली है। कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास करेंगे।