बिजनौर: स्योहारा थाने में तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत
बिजनौर। स्योहारा थाने में तैनात दरोगा रफल सिंह सैनी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। रफल सिंह गुरुवार सुबह सात बजे उठकर टहल रहे थे। इस दौरान अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। सहारनपुर के रहने वाले रफल सिंह दो साल से इस थाने में तैनात थे। …
बिजनौर। स्योहारा थाने में तैनात दरोगा रफल सिंह सैनी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। रफल सिंह गुरुवार सुबह सात बजे उठकर टहल रहे थे। इस दौरान अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। सहारनपुर के रहने वाले रफल सिंह दो साल से इस थाने में तैनात थे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद एसएसआई रफेर सिंह सैनी का शव पुलिस लांइस में पहुंचा, जहां पुलिस अधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, स्योहारा थाने में तैनात एसएसआई रफल सिंह सैनी सुबह गुरुवार सुबह सात बजे टहल कर कमरे में जा रहे थे। तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और वह अचानक से गिर पड़े। एसएसआई के गिरने पर वहां मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा ले गए। जहां पर डॉक्टर ने एसएसआई की मौत की पुष्टि करते हुए मौत का कारण दिल का दौरा बताया। एएसआई की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में मातम छा गया।
एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि रफेल सिंह सैनी सहारनपुर के रहने वाले थे और जनपद के स्योहारा थाना में एसएसआई के पद पर तैनात थे। गुरुवार की सुबह अचानक से दिल का दौरा पड़ने के कारण एसएसआई की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस भेजा। इस घटना की सूचना एसएसआई के परिवार को दी गई है।
वही पुलिस लांइन में दरोगा रफेर सिंह सैनी के पार्थिव शरीर को सलामी दी गई। जिले के एसपी, एसपी सिटी ,एसपी देहात सहित सभी पुलिस कर्मियों ने दरोगा के पार्थिव शरीर को कंधा दे कर अंतिम विदाई दी है। पुलिस अधीक्षक ने दरोगा के शव को कंधा देकर दरोगा के शव को गाड़ी में रखवाया। इसके बाद परिजन दरोगा के शव को अपने साथ अपने घर ले गए।

