बरेली में होगी फिल्म इश्क नाचौंदा की शूटिंग
अमृत विचार, बरेली। फिल्म अभिनेता मुकेश जे. भारती और प्रोड्यूसर मंजू भारती गुरुवार को केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार से मिले। होटल रैडिसन एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री को अभिनेता और प्रोड्यूसर एक मोमेंटो भेंट किया। अभिनेता मुकेश जे. भारती ने बताया कि इश्क नाचौंदा फिल्म की शूटिंग के लिए बरेली जिले को चुना गया है। …
अमृत विचार, बरेली। फिल्म अभिनेता मुकेश जे. भारती और प्रोड्यूसर मंजू भारती गुरुवार को केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार से मिले। होटल रैडिसन एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री को अभिनेता और प्रोड्यूसर एक मोमेंटो भेंट किया।
अभिनेता मुकेश जे. भारती ने बताया कि इश्क नाचौंदा फिल्म की शूटिंग के लिए बरेली जिले को चुना गया है। मार्च में होने वाली शूटिंग में फिल्म के सीन बरेली के सभी ऐतिहासिक स्थानों पर फिल्माए जाएंगे। फिल्म का एक गीत गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा साधना पर फिल्माए गए सदाबहार गीत झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में… की तर्ज पर फिल्माया जाएगा।
इसका शीर्ष झुमका गिरा रे… के स्थान पर झुमका मिला रे… होगा। यह गाना समीर अंजान ने लिखा है। फिल्म की निर्माता मंजू भारती, म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी और निर्देशक पार्थो घोष हैं। फिल्म की खास बात यह है कि पूरी फिल्म बरेली की विभिन्न लोकेशंस पर ही तैयार की जाएगी। इसमें बरेली के टैलेंटेड डांसर, ड्रामा एक्टर और ड्रामा से जुड़ी अभिनेत्रियों को मौका दिया जाएगा।
फिल्म में मुख्य अभिनेता मुकेश जे. भारती होंगे जो अब तक कई सीरियल और फिल्मों में काम कर चुके हैं। इस दौरान बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. केशव अग्रवाल, डॉ. मेहंदी हसन, डा. पीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
