‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ बनीं ऋचा चड्डा को मांगनी पड़ी माफी, पोस्टर विवाद को लेकर कही ये बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुम्बई। अदाकारा ऋचा चड्डा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ के पोस्टर को लेकर हुए विवाद पर सफाई दी और इसे ”अनजाने में हुई चूक” बताया। ऋचा की आने वाली फिल्म का एक पोस्टर पांच जनवरी को जारी किया गया था, जिसमें दलित समुदाय को रूढ़िवादी धारणा के तहत दिखाने की सोशल मीडिया …

मुम्बई। अदाकारा ऋचा चड्डा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ के पोस्टर को लेकर हुए विवाद पर सफाई दी और इसे ”अनजाने में हुई चूक” बताया। ऋचा की आने वाली फिल्म का एक पोस्टर पांच जनवरी को जारी किया गया था, जिसमें दलित समुदाय को रूढ़िवादी धारणा के तहत दिखाने की सोशल मीडिया पर कई लोगों ने काफी आलोचना की थी। ऋचा पोस्टर में हाथ में झाड़ू लिए नजर आ रही थीं। वहीं उस पर ‘अनटचेबल, अनस्टॉपेबल’ भी लिखा था।

कई लोगों ने पोस्टर ‘अनटचेबल’ (अछूत) शब्द को लेकर भी आपत्ति जतायी थी। अदाकारा ने कहा कि फिल्म में काम करते समय उन्होंने काफी कुछ सीखा। ऋचा ने एक बयान में कहा, ” फिल्म के पहले पोस्टर की काफी आलोचना हुई, वह भी सही कारणों की वजह से… मेरे लिए वह केवल किरदार द्वारा इस्तेमाल किया गया, एक सामान था, जोकि कई लोगों को दलित समुदाय को लेकर बनी हुई रूढ़िवादी धारणा को प्रतिबिंबित करने वाला दिखा।”

उन्होंने कहा कि तुरंत ही गलती का एहसास कर लिया गया और अगले दिन ही एक नया पोस्टर जारी किया गया। उन्होंने कहा, ” यह खेदजनक और पूरी तरह से अनजाने में हुई एक चूक थी, किसी ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। हम माफी चाहते हैं।”

संबंधित समाचार