अमेठी: एक दिन में दो मिनी स्टेडियम का उद्घाटन कर बोले राज्यमंत्री- ‘सभी के लिए खुले दरवाजे’
जगदीशपुर, अमेठी। क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सुरेश पासी ने एक दिन में जगदीशपुर विधानसभा की दो ग्राम पंचायतों में अलग-अलग मिनी स्टेडियम का भूमि पूजन कर उद्घाटन किया। इस दौरान विधिवत मंत्रोच्चार के बाद भूमि पूजन करते हुए राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा यह मिनी स्टेडियम युवाओं की प्रतिभा के निखार …
जगदीशपुर, अमेठी। क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सुरेश पासी ने एक दिन में जगदीशपुर विधानसभा की दो ग्राम पंचायतों में अलग-अलग मिनी स्टेडियम का भूमि पूजन कर उद्घाटन किया। इस दौरान विधिवत मंत्रोच्चार के बाद भूमि पूजन करते हुए राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा यह मिनी स्टेडियम युवाओं की प्रतिभा के निखार में सहायक सिद्ध होंगे। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए समर्पित यह स्टेडियम हर प्रकार की खेल सुविधाओं से सुसज्जित होंगे।
उन्होंने कहा सेना और पुलिस में भर्ती होने वाले युवाओं की तैयारी के लिए भी यह स्टेडियम सहायक सिद्ध होंगे। वहीं बुजुर्गों और बच्चों को अब अपनी फिटनेस के लिए सड़क के किनारे दौड़ने की जरूरत नहीं है सभी लोग इस स्टेडियम का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा चाहे क्रिकेट हो वॉलीवाल हो या फिर कबड्डी हो सभी खेल प्रेमी स्टेडियम का इस्तेमाल करेंगे तथा इस स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताएं होंगी।
उन्होंने कहा कि खेल को बढ़ावा देने और प्रोत्साहन देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। बताते चलें कि विधानसभा जगदीशपुर अंतर्गत ग्राम सभा- मंगरौरा, सिधियावां में मिनी स्टेडियम का राज्यमंत्री ने भूमि पूजन किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनता की समस्याओं को भी सुना और उसके निस्तारण का भी भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा हमारी सरकार क्षेत्र और प्रदेश का सर्वांगीण विकास करते हुए वसुधैव कुटुंबकम के नारे को साकार करते हुए सबका साथ सबका विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों प्रबुद्ध जन एवं भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
