बरेली: घर बैठे ही पता कर सकेंगे कहां पहुंची डाक, फीडबैक भी दे सकेंगे
अमृत विचार, बरेली। कोरोना काल में लोगों को उनके घरों तक काढ़ा, सैनेटाइजर, मास्क, एलईडी, गंगाजल समेत अन्य जरूरी चीजों की बिक्री की है। डाक विभाग लगातार डिजिटलाइजेशन की ओर कदम बढ़ा रहा है। विभाग ने एक पोस्ट इंफो के नाम से मोबाइल एप लांच किया है। इसके माध्यम से भारतीय डाक की डिजिटल सेवाओं …
अमृत विचार, बरेली। कोरोना काल में लोगों को उनके घरों तक काढ़ा, सैनेटाइजर, मास्क, एलईडी, गंगाजल समेत अन्य जरूरी चीजों की बिक्री की है। डाक विभाग लगातार डिजिटलाइजेशन की ओर कदम बढ़ा रहा है। विभाग ने एक पोस्ट इंफो के नाम से मोबाइल एप लांच किया है। इसके माध्यम से भारतीय डाक की डिजिटल सेवाओं का लाभ कहीं भी उठा सकेंगे।
एप के माध्यम से अब घर बैठे ही डाक ट्रेस करने, पिनकोड पता करने, पास का पोस्ट आफिस ढूंढने में मदद मिलेगी। साथ ही बीमा संबंधी जानकारी भी ले सकेंगे। डाक आई है या नहीं, यह पता करने के लिए अब उपभोक्ताओं को डाकघरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए डाक विभाग ने ऑनलाइन व्यवस्था शुरू कर है।
उपभोक्ता अपने मोबाइल पर ही डाक की लोकेशन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए डाक विभाग ने पोस्ट इंफो एप्लीकेशन तैयार की है। एप में स्पीड पोस्ट के अलावा विभाग में निकलने वाली नौकरियों का ब्योरा भी रहेगा। देश के किसी भी डाकघर का पिनकोड भी पता कर सकेंगे।
विभाग से अगर उपभोक्ता को किसी तरह की कोई शिकायत है तो वह शिकायत भी दर्ज करा सकता है। इसके निस्तारण का ब्योरा भी एप पर उपलब्ध रहेगा। एप के माध्यम से उपभोक्ता फीडबैक भी दे सकेंगे।
विभाग के पोस्ट इंफो एप में एक साथ कई फीचर दिए गए हैं। इसकी सहायता से घर बैठे तमाम जानकारियों का पता चल सकेगा। किसी प्रकार की शिकायत भी एप के माध्यम से की जा सकेगी।
– पीके सिंह, प्रवर डाक अधीक्षक
