लखनऊ: योगी सरकार ने देर रात किए 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी
लखनऊ, अमृत विचार। शासन ने 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले शनिवार देर रात किए। इनमें आगरा व जौनपुर के नए जिलाधिकारी तथा चित्रकूट, अलीगढ़, आगरा व विंध्याचल मंडल में नए मंडलायुक्त की तैनाती कर दी गई है। जौनपुर के डीएम दिनेश को चित्रकूट धाम मंडल का आयुक्त बनाया गया है योगेश्वर राम को विंध्याचल धाम …
लखनऊ, अमृत विचार। शासन ने 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले शनिवार देर रात किए। इनमें आगरा व जौनपुर के नए जिलाधिकारी तथा चित्रकूट, अलीगढ़, आगरा व विंध्याचल मंडल में नए मंडलायुक्त की तैनाती कर दी गई है।
जौनपुर के डीएम दिनेश को चित्रकूट धाम मंडल का आयुक्त बनाया गया है योगेश्वर राम को विंध्याचल धाम मंडल का आयुक्त बनाया गया है। वहीं, सचिव चिकित्सा शिक्षा अमित गुप्ता को आगरा मंडल का आयुक्त और चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त गौरव दयाल को अलीगढ़ मंडल का आयुक्त बनाया गया है। साथ ही मनीष वर्मा को जौनपुर व राजकमल यादव को बागपत का नया डीएम बनाया गया हैं।
इसी तरह डीएम बागपत के पद पर विशेष सचिव आयुष राजकमल यादव को भेजा गया है। बागपत की डीएम शकुंतला गौतम को हटाकर अब निदेशक स्थानीय निकाय के पद पर तैनाती दी गई है। गोठलवाल सचिव औद्योगिक विकास, प्रीति सचिव खाद्य रसद शासन ने जल निगम के एमडी व सचिव नगर विकास विकास गोठलवाल को सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के पद पर तैनाती दी है।शासन ने वंदना वर्मा को निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण के पद पर नियमित तैनाती देते हुए एमडी पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है।
आगरा के मंडलायुक्त अनिल कुमार-तृतीय को जल निगम का प्रबंध निदेशक व सचिव नगर विकास बनाया गया है। आयुक्त विंध्याचल धाम मंडल प्रीती शुक्ला को सचिव खाद्य रसद जबकि अलीगढ़ के मंडलायुक्त गौरीशंकर प्रियदर्शी को सचिव चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है। निदेशक स्थानीय निकाय डॉ. काजल को विशेष सचिव बेसिक शिक्षा के पद पर भेजा गया है। साथ ही प्रतीक्षारत संजय सचिव वित्त बने। वहीं, शिवाकांत द्विवेदी को विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण के पद पर तैनाती दी गई है।
