बाराबंकी: भाकियू ने की जागरूकता बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के गोकुल नगर कार्यालय पर किसानों को जागरूक करने के लिए बैठक की गई। जिसमें जिला कार्यकारिणी व ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने बताया कि आज किसानों के सामने सरकार ने किसान विरोधी बिल पास करके …

बाराबंकी, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के गोकुल नगर कार्यालय पर किसानों को जागरूक करने के लिए बैठक की गई। जिसमें जिला कार्यकारिणी व ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने बताया कि आज किसानों के सामने सरकार ने किसान विरोधी बिल पास करके करो या मरो की स्थिति उत्पन्न कर दी है।आज किसान जागरूक नहीं हुआ तो भविष्य में भारतीय कृषि संकट में आ जायेगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह ने कहा जनपद का इतिहास रहा है किसान हितों की लड़ाई में यह हमेशा आगे रहा है।आज फिर समय आ गया है सभी पदाधिकारी घरों से निकले और किसानों की चौखट पर जाकर उन्हें बिल के नुकसान के बारे में बताएं और उसपर चर्चा करें। जिससे किसान अपनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हो सके।

बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि हम आपके आशाओं पर खरे उतरेंगे और किसानों के लिए जन जागरण का कार्य किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल जिला जिला संरक्षक उत्तम सिंह, हौसिला प्रसाद, रामबरन वर्मा, निसार मेहदी, अनुपम वर्मा, मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा “रिन्कू” राम नरेश वर्मा, अवधराम सैनी, माताप्रसाद,राधेलाल, दिनेश चन्द, ओम प्रकाश,कृष्ण पाल सिंह बबलू,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार