टीके को लेकर नहीं थम रहा घमासान, कांग्रेस नेता ने दिया बड़ा बयान- मोदी सबसे पहले टीका लगवाते तो…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व पार्टी विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने रविवार को कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दिन सबसे पहले टीका लगवाते तो देश के लोगों में विश्वास का संचार होता। माथुर ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति …

लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व पार्टी विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने रविवार को कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दिन सबसे पहले टीका लगवाते तो देश के लोगों में विश्वास का संचार होता।

माथुर ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की तरह सबसे पहले टीका लगवाते तो इससे टीके के प्रति देश के लोगों में अधिक विश्वास पैदा होता।

उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी सबसे पहले टीका लगवाते तो बेहतर होता, लोग अब भी टीका लगवाने से हिचक रहे हैं। नये कृषि कानूनों को लेकर किसानों के आंदोलन के बारे उन्होंने कहा ”अब श्री राम इनके काम नहीं आएंगे। इनको किसानों की हाय लगेगी। मोदी सरकार जिस तरह से किसानों के प्रति असंवेदनशीलता दिखा रही है, उसे उसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रही है, मगर अब ऐसा लगता है कि वह पूंजीपतियों की शह पर काम कर रही है।”

संबंधित समाचार