अमेठी: खिचड़ी भोज व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
अमेठी, अमृत विचार। जगदीशपुर स्थित डाकबंगला परिसर में खिचड़ी भोज व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज मे फैली कुरीतियों पर लगाम लगता है और समाज मे आपसी प्रेम सौहार्द व भाई चारा कायम रहता है। सुल्तानपुर अमेठी एमएलसी शैलेन्द्र …
अमेठी, अमृत विचार। जगदीशपुर स्थित डाकबंगला परिसर में खिचड़ी भोज व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज मे फैली कुरीतियों पर लगाम लगता है और समाज मे आपसी प्रेम सौहार्द व भाई चारा कायम रहता है।
सुल्तानपुर अमेठी एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि खिचड़ी भोज आपसी भेदभाव को भुलाकर दो दिलों को जोड़ने का काम करता है। इसके पूर्व में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को साल स्मृति चिन्ह व फूलमाला देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश विक्रम सिंह, प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष गौरव सिंह व प्राचार्य मान सिंह राठौर, सजन बहादुर सिंह, दुर्गेश त्रिपाठी, गोबिन्द सिंह चौहान, विजय विक्रम सिंह, प्रदीप सिं,ह विक्की सिंह, विनय सिंह, उपनिरीक्षक महेन्द्र सरोज मौजूद रहे।
