पीलीभीत: दहेज में फोर व्हीलर और दो लाख न देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक
पीलीभीत,अमृत विचार। शादी के डेढ़ साल बाद दहेज में फोर व्हीलर गाड़ी और दो लाख रुपए नगद की डिमांड पूरी नहीं कर पाने पर महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। जहानाबाद पुलिस ने पति, जेठ, देवर, सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना जहानाबाद …
पीलीभीत,अमृत विचार। शादी के डेढ़ साल बाद दहेज में फोर व्हीलर गाड़ी और दो लाख रुपए नगद की डिमांड पूरी नहीं कर पाने पर महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। जहानाबाद पुलिस ने पति, जेठ, देवर, सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव मुड़सेना निवासी अफसाना पत्नी वसीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता हाकिम अली पुत्र याकूब अलीनगर थाना भोजीपुरा जनपद बरेली ने डेढ़ वर्ष पहले वसीम पुत्र सहमत के साथ अपनी हैसियत के मुताबिक शादी की थी। दान दहेज भी दिया था।
मायके वालों के द्वारा दिए गए दहेज से ससुराल में पति वसीम, जेठ सलीम, देवर फिरोज, शाहरुख, परवेज, सास भूरी संतुष्ट नहीं थे और अक्सर अफसाना को मारते पीटते थे। उसने कई बार समझाने का प्रयास किया बताया, कि उसके पिता ने पहले काफी दहेज दिया था। अब वह दहेज नहीं दे सकते। लेकिन ससुराल वाले उसकी एक नहीं सुनते थे और शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
17 जनवरी को दोपहर करीब एक बजे सभी लोगों ने अफसाना को बुरी लाभ घूसों से मारा पीटा और कहा कि अपने मायके फोन करके फोर व्हीलर और दो लाख रुपए नकद मंगा कर दे। जब अफसाना ने असमर्थता जाहिर की तो पसीने तीन बार तलाक देकर घर के पहने हुए कपड़ों में निकाल दिया।
अफसाना की तहरीर पर थाना जहानाबाद पुलिस ने पति वसीम, जेठ सलीम, फिरोज देवर परवेज, ससुर सहमत, सास भूरी के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
