बरेली: गर्म दूध के पतीले में गिरा डेढ़ साल का बच्चा, मौत
अमृत विचार, बरेली। परिजनों की लापरवाही एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत का कारण बन गई। खेलते- खेलते बच्चा गर्म दूध में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से मां-बाप बदहवास हो गए। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। सुबह मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बारादरी …
अमृत विचार, बरेली। परिजनों की लापरवाही एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत का कारण बन गई। खेलते- खेलते बच्चा गर्म दूध में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से मां-बाप बदहवास हो गए। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। सुबह मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बारादरी के गंगापुर इलाके के पक्काबाग निवासी अर्जुन ई-रिक्शा चलाते हैं। उनके छोटे भाई संजय ने बताया कि रविवार की रात उनकी भाभी ने करीब ढाई किलो दूध उबलने के बाद ठंडा होने के लिए जमीन पर रख दिया था। इसके बाद वह कमरे में अपना काम करने में जुट गई।
इसी बीच उनके छोटे भतीजे दक्ष उर्फ लड्डू के चीखने की आवाज आई। बच्चे की चीख सुनते ही मां बच्चे के पास पहुंची तो देखा कि वह गर्म दूध के पतीले में गिरा हुआ था। इसके बाद वह बदहवास हो गया। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बच्चे को गोद में उठाकर पास के अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार रात में ही मासूम का शव घर ले आए और सोमवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
