बरेली: आत्महत्या करने जा रही थी महिला और पहुंच गई जीआरपी, फिर हुआ कुछ ऐसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बुधवार को रेलवे ओवरब्रिज से कूदकर आत्महत्या करने जा रही एक महिला को जीआरपी ने बचा लिया। महिला ने बताया कि वह अपने पति और परिवार से तंग आकर आत्महत्या करने जा रही है। फिलहाल जीआरपी ने उसके पति को बुलाकर महिला को उसके हवाले कर दिया है। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह …

बरेली, अमृत विचार। बुधवार को रेलवे ओवरब्रिज से कूदकर आत्महत्या करने जा रही एक महिला को जीआरपी ने बचा लिया। महिला ने बताया कि वह अपने पति और परिवार से तंग आकर आत्महत्या करने जा रही है। फिलहाल जीआरपी ने उसके पति को बुलाकर महिला को उसके हवाले कर दिया है।

जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा ने बताया कि सुभाष नगर के राजीव कॉलोनी की रहने वाली 29 वर्षीय रजनी सुबह करीब 10:00 बजे प्लेटफार्म नंबर 5 और 6 के बीच ओवर ब्रिज कूदने की फिराक में थी। उसी समय गश्त कर रहे हेड कांस्टेबल हरगोविंद, तौकीर खान और महिला आरक्षी पिंकी ने उसे देख लिया। वह पुल से कूद ही रही थी इसी बीच जीआरपी की टीम ने उसे पकड़कर पीछे खींच लिया।

पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने पति राकेश कुमार से परेशान है। वह उसे आए दिन मारता पीटता है। इसलिए वह आत्महत्या करने जा रही है। टीम ने उसे समझा-बुझाकर शांत कराया और परिजनों को बुला लिया। उसके पति राकेश कुमार का कहना था कि रजनी का दिमाग कुछ ठीक नहीं है। बहराल जीआरपी ने रजनी को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।

संबंधित समाचार