वेनेजुएला के अवैध नागरिकों को बाहर न करने के ट्रंप ने दिये निर्देश
वाशिंगटन। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे वेनेजुएला के किसी भी नागरिक को 18 महीनों तक देश से बाहर न करने के निर्देश दिए है। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी वक्तव्य में यह जानकारी दी गई। ट्रम्प ने वक्तव्य में कहा, “मैं आपको यह निर्देश देता …
वाशिंगटन। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे वेनेजुएला के किसी भी नागरिक को 18 महीनों तक देश से बाहर न करने के निर्देश दिए है। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।
ट्रम्प ने वक्तव्य में कहा, “मैं आपको यह निर्देश देता हूं कि अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे वेनेजुएला के किसी भी नागरिक को 18 महीने तक बाहर न निकाला जाए।” इसके अलावा ज्ञापन में होमलैंड सिक्योरिटी के सचिव को इस तरह के लोगों के लिए रोजगार को अधिकृत करने के लिए उचित उपाय करने का निर्देश भी दिया गया।
