10 दिन में चौथा फोन लेकर आई वीवो, आज लाॅन्च किया 6 जीबी रैम और 5,000एमएएच बैटरी वाला Vivo Y31 स्मार्टफोन
VIVO कंपनी नए साल की शुरूआत से ही एग्रेसिव नज़र आ रही है। अभी 2021 का पहला महीना भी खत्म नहीं हुआ है और वीवो तीन नए स्मार्टफोन Vivo Y12s, Vivo Y20G और Vivo Y51a इंडियन मार्केट में लाॅन्च कर चुकी है। अपनी इस तेजी को बरकरार रखते हुए वीवो आज फिर से एक नया …
VIVO कंपनी नए साल की शुरूआत से ही एग्रेसिव नज़र आ रही है। अभी 2021 का पहला महीना भी खत्म नहीं हुआ है और वीवो तीन नए स्मार्टफोन Vivo Y12s, Vivo Y20G और Vivo Y51a इंडियन मार्केट में लाॅन्च कर चुकी है। अपनी इस तेजी को बरकरार रखते हुए वीवो आज फिर से एक नया मोबाइल फोन Vivo Y31 भारतीय बाजार में लाॅन्च कर दिया है। ‘वाई सीरीज़’ में जोड़ा गया यह स्मार्टफोन 16,490 रुपये की कीमत पर लाॅन्च हुआ है जो ऑनलाइन शाॅपिंग साइट के साथ ही ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Vivo Y31
वीवो वाई31 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन को 20ः9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2408 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.58 इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह वाॅटरड्राॅप नाॅच स्क्रीन है जिसके तीन किनारें तो पूरी तरह से बेजल लेस हैं तथा नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपरी ओर बीच में सेल्फी कैमरे से लैस ‘यू’ शेप वाली नाॅच दी गई है।
