आज का राशिफल | 21 जनवरी, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि अपनी क्षमताओं का विकास करने का प्रयास करेंगे। आज आप पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपके विचारों में सरलता और स्पष्टता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली होने के योग बन रहे हैं। घर में अतिथि आ सकते हैं। वृष राशि आज मानसिक रूप से परिवार से दूरी का अनुभव करेंगे। किसी …

मेष राशि

अपनी क्षमताओं का विकास करने का प्रयास करेंगे। आज आप पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपके विचारों में सरलता और स्पष्टता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली होने के योग बन रहे हैं। घर में अतिथि आ सकते हैं।

वृष राशि

आज मानसिक रूप से परिवार से दूरी का अनुभव करेंगे। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। मूल्यवान वस्तुओं को संभाल कर रखें। कार्यस्थल का वातावरण प्रतिकूल रहेगा। किसी हॉरर फिल्म या वेब सीरीज का आनंद उठा सकते हैं।

मिथुन राशि

आज आप राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद की प्राप्ति होगी। छात्रों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में रोमांस की अधिकता रहेगी। पारिवारिक रिश्तों में नई जान आएगी।

कर्क राशि

आज आसानी से अपने कार्यों को पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान देना आपके लिये काफी आवश्यक है। समाज में आपकी छवि काफी अच्छी बन सकती है। व्यापार में विस्तार के लिये कर्ज ले सकते हैं। समय का सदुपयोग करेंगे।

सिंह राशि

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दोपहर के बाद आपके रुके हुए कार्य सम्पन्न होंगे। अपनी दिनचर्या में सकरात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। किसी बड़े विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

कन्या राशि

आज शरीर में अस्वस्थता रहेगी। मेहनत का यथोचित फल न मिलने से कुछ निराश हो सकते हैं। अपनी बातों को प्रभावी ढंग से नहीं कह पाएंगे। जीवनसाथी से विचार-विमर्श करके ही नया कार्य शुरु करें।

तुला राशि

आज रियल स्टेट से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें। करियर को लेकर नये प्रस्ताव मिलेंगे। पुराने कर्ज और रोगों का निवारण होगा। भविष्य के लिए योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग को बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। मन में संतोष की भावना प्रबल होगी। अपनी प्रतिभा का अच्छा उपयोग कर पाएंगे।

धनु राशि

आज व्यापार में अचानक धन लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रेमी जन को पर्याप्त समय देंगे। दूसरों के लिए मार्गदर्शन का काम करेंगे। बिजनेस पार्टनर्स से आपका सामंजस्य काफी अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि

आज लोगों के मन में आपके प्रति भरोसा कुछ काम हो सकता है। आय की तुलना में खर्च ज्यादा होगा। परिवार के लोग आपका पूरा समर्थन नहीं कर पायेंगे। अपनी क्षमता से अधिक काम न करें। किसी प्रियजन से मनमुटाव हो सकता है।

कुंभ राशि

आज व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं। जो लोग आपके विरुद्ध थे वे भी आपके पक्ष में खड़े नजर आयेंगे। आपका भाग्य काफी प्रबल रहने वाला है। नयी सम्पत्ति खरीदने का विचार बनायेंगे। कम मेहनत पर अधिक लाभ अर्जित कर लेंगे।

मीन राशि

आज साहस के बल पर चुनौतियों का सामना कर पाएंगे। प्रेमीजन कहीं घूमने जा सकते हैं। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नया मकान खरीदने का विचार बनायेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी।