पीलीभीत: बीसलपुर में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर/पीलीभीत, अमृत विचार। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में किशोरी ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद …

बीसलपुर/पीलीभीत, अमृत विचार। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में किशोरी ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद की अंबेडकर नगर कालोनी का मुन्ना लाल मजदूरी करता है। उसकी पुत्री संजना (15) काफी समय से मानसिक रूप से कमजोर थी। बीते बुधवार को वह मजदूरी करने बाहर गया हुआ था। संजना घर पर अकेली थी। तभी उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

रात को जब वह घर लौटा तो बेटी को फांसी के फंदे पर लटका देख चीख पड़ा। चीख पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

“बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद की अंबेडकर नगर कालोनी की संजना मानसिक रूप से कमजोर थी। फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिजन कोई कार्यवाही नहीं चाहते हैं। फिर भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।” -सुनील कुमार शर्मा, कोतवाल बीसलपुर

संबंधित समाचार