बाराबंकी: राशन की दुकानों पर भी जमा होंगे ई-पॉश मशीन से बिजली बिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। बिजली का बिल जमा करने के लिए उपकेंद्र का चक्कर नहीं काटना होगा। बल्कि कोटेदार के यहां ई-पॉश से बिल का भुगतान कर सकते हैं। उप जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में क्षेत्र के समस्त कोटेदारों की बैठक एसडीओ विद्युत प्रेम प्रकाश पटेल …

बाराबंकी, अमृत विचार। विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। बिजली का बिल जमा करने के लिए उपकेंद्र का चक्कर नहीं काटना होगा। बल्कि कोटेदार के यहां ई-पॉश से बिल का भुगतान कर सकते हैं।

उप जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में क्षेत्र के समस्त कोटेदारों की बैठक एसडीओ विद्युत प्रेम प्रकाश पटेल व पूर्ति निरीक्षक गरिमा वर्मा के नेतृत्व में की गई।एसडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने कोटेदारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिजली का बिल जमा करने के लिए अभी तक उपभोक्तओं को बिजली कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता था। ऐसा अब नहीं होगा, बल्कि वे घर बैठे बिजली का बिल जमा कर सकेंगे।

गांव के कोटेदारों को मिली ई-पॉस को बिजली का बिल जमा करने का माध्यम बनाया गया है। जितना पैसा उपभोक्ता जमा करेगा उतना बिजली विभाग के खाते में पहुंच जाएगा।हालांकि इसके लिए कोटेदार को अपना ई-पॉस रिचार्ज कराना होगा। उपभोक्ता विद्युत बिल जमा करने के लिए कोटेदार को कैश देता हैं तो ई-पास से रसीद काट कर कोटेदार उपभोक्ता को तत्काल देगा।

कोटेदार को मिलेगा कमीशन

ई-पॉस से उपभोक्ताओं का बिल जमा करने वाले कोटेदारों को भी लाभ होगा। उन्हें कमीशन मिलेगा। किसी उपभोक्ता का यदि कोटेदार सौ रुपये दस हजार रुपये तक का बिजली का बिल अपने ई-पॉस से जमा करता है तो उसे 17 रुपये कमीशन मिलेगा। इससे अधिक का बिल जमा करने पर कमीशन बढ़ता जाएगा। प्रत्येक बिल पर कोटेदार का कमीशन तय कर दिया गया है।

संबंधित समाचार