बरेली मंडल में दो फरवरी से होंगे यूपी बोर्ड 12वीं के प्रैक्टिकल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। यूपी बोर्ड की 12वीं के प्रैक्टिकल की तिथि घोषित हो गई है। इस बार दो प्रैक्टिकलों को दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण में 10 मंडलों के प्रैक्टिकल कराए जाएंगे, इसमें बरेली मंडल भी शामिल है। बरेली मंडल में तीन फरवरी से 12 फरवरी तक प्रैक्टिकल होंगे। संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) …

अमृत विचार, बरेली। यूपी बोर्ड की 12वीं के प्रैक्टिकल की तिथि घोषित हो गई है। इस बार दो प्रैक्टिकलों को दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण में 10 मंडलों के प्रैक्टिकल कराए जाएंगे, इसमें बरेली मंडल भी शामिल है। बरेली मंडल में तीन फरवरी से 12 फरवरी तक प्रैक्टिकल होंगे।

संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि सभी प्रैक्टिकल सीसीटीवी की निगरानी में कराए जाएंगे। डिबार शिक्षकों को परीक्षक नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से बचाव की समस्त गाइडलाइन को अपनाते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी।

प्रैक्टिकल के निर्धारित पूर्णांक में से 50 फीसदी अंक आंतरिक परीक्षक और 50 फीसदी बाह्य परीक्षक देंगे। इंटरमीडिएट के सभी छात्रों को खेल एवं शारीरिक शिक्षा का प्रैक्टिकल देना होगा। जो कि एक अनिवार्य विषय है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी छात्रों को प्रैक्टिकल में आने से पहले अपना एक पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

संबंधित समाचार