पीलीभीत: दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा गिरफ्तार
अमृत विचार, पीलीभीत। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में पीलीभीत के किसानों को दिल्ली चलने के लिए प्रोत्साहित करने आ रहे दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा को पीलीभीत बरेली बॉर्डर पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी से काफी अफरातफरी मच गई। दिल्ली में …
अमृत विचार, पीलीभीत। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में पीलीभीत के किसानों को दिल्ली चलने के लिए प्रोत्साहित करने आ रहे दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा को पीलीभीत बरेली बॉर्डर पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी से काफी अफरातफरी मच गई।
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए किसान नेताओं द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं । पूरे जिले में गुरुद्वारों में बैठ के चल रही हैं। प्रशासन भी चौकन्ना है। लखनऊ से आए आईपीएस अजय पाल शर्मा पिछले एक माह से यहां डेरा जमाए हुए हैं और लगातार किसानों से संपर्क में है।
इधर 26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्टर मार्च को लेकर काफी गहमागहमी है क्योंकि तराई के पीलीभीत शाहजहांपुर लखीमपुर खीरी आदि में किसानों की संख्या अधिक है इसलिए लगातार यहां के किसानों को भी दिल्ली पहुंचने के लिए संदेश भेजे जा रहे हैं। सिख किसानों को दिल्ली कूच के लिए प्रोत्साहित करने गोपनीय तरीके से दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा बरेली से बीसलपुर होते हुए पीलीभीत आ रहे थे।
किसी तरह से इसकी भनक पुलिस को लग गई और बरेली बीसलपुर बॉर्डर पर बीसलपुर पुलिस चौकस हो गई। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। देर रात करीब दस बजे जैसे ही मनजिंदर सिंह सिरसा का काफिला बरेली से बीसलपुर क्षेत्र में दाखिल हुआ तो पहले से ही तैनात बीसलपुर पुलिस ने घेराबंदी कर ली और सिरसा के काफिले को रोककर उनको गिरफ्तार कर लिया।
चूंकि सिरसा दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष है और असरदार लोगों में शुमार किए जाते हैं इसलिए पुलिस से उनकी काफी नोकझोंक भी हुई लेकिन पुलिस ने भी सख्ती बरती और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सिरसा की गिरफ्तारी से अफरा तफरी मच गई। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। चेकप्वाइंट पर कड़ाई से वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
