बाराबंकी: नशे का जहर फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं अन्य क्षेत्रों में भी- रजा मुराद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने शुक्रवार को हैदरगढ़ में फीता काटकर नेत्र चिकित्सा शिविर का आरंभ किया। इस दौरान रजा मुराद ने कहा कि आवाम के लिए नेत्र शिविरों का आयोजन करना इंसानियत का महत्वपूर्ण कार्य है। आंखे है तो जहान है, यह बात एकदम सही है। उन्होंने कहा कि निशुल्क नेत्र चिकित्सा …

बाराबंकी, अमृत विचार। फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने शुक्रवार को हैदरगढ़ में फीता काटकर नेत्र चिकित्सा शिविर का आरंभ किया। इस दौरान रजा मुराद ने कहा कि आवाम के लिए नेत्र शिविरों का आयोजन करना इंसानियत का महत्वपूर्ण कार्य है। आंखे है तो जहान है, यह बात एकदम सही है। उन्होंने कहा कि निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर अथवा अन्य बीमारियों से संबंधित लगाए जाने वाले ऐसे शिविर मानवता का ऐसा उदाहरण है।

रजा मुराद ने कहा कि नशे का जहर फिल्म इंडस्ट्री में नहीं अन्य क्षेत्रों में भी शामिल है। अब तक हुई जांच में कोई भी दोषी नहीं मिला है। कानून अपना काम कर रहा है।

इस मौके पर डॉ एमएस सिंह, बख्स सिंह, कृष्ण कुमार द्विवेदी, राजू भैया, रामअचल मिश्रा, यसकरन तिवारी, सपा नेता वेद प्रकाश वाजपेयी, डॉ आरजी निगम, बब्बू सिंह, दीपा, चारू, रानी कनौजिया, शिवम, मोहम्मद अयूब, उमर हाशमी, बृजेश मिश्रा, अनंत मिश्र राम, विशाल गुप्ता, डॉक्टर आरएस वर्मा ,डॉक्टर एस एस सिंह, डॉक्टर राजेश गुप्ता, ओम प्रकाश पांडे, महादेव पाठक ,उत्तम पांडे, नीरज सिंह, जावेद खान ,अमित शुक्ला सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

संबंधित समाचार