लखनऊ: डीआरएम ने चारबाग पहुंचकर ली यात्री सुविधाओं की जानकारी
लखनऊ, अमृत विचार। चारबाग रेलवे को आधुनिक बनाने की दिशा में चल रहे कार्यो और यात्री सुविधाओं की सुध लेने शुक्रवार को उत्तर रेलवे के डीआरएम स्टेशन पहुंचे। रेल मंडल प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने इस दौरान रेल यातायात के आधुनिकीकरण समेत अन्य विकास कार्यो का जायजा लिया। साथ ही चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं …
लखनऊ, अमृत विचार। चारबाग रेलवे को आधुनिक बनाने की दिशा में चल रहे कार्यो और यात्री सुविधाओं की सुध लेने शुक्रवार को उत्तर रेलवे के डीआरएम स्टेशन पहुंचे। रेल मंडल प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने इस दौरान रेल यातायात के आधुनिकीकरण समेत अन्य विकास कार्यो का जायजा लिया। साथ ही चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की गहनता से निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजधानी एवं ऐतिहासिक स्थल होने की वजह से ट्रेनों और यात्रियों का बड़ी संख्या में आवागमन शुरू हो गया है। भारतीय रेल के प्रमुख स्टेशनों को दृष्टिगत रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूरे स्टेशन एवं परिसर का गहनता से निरीक्षण किया।
इस दौरान प्रतीक्षालयों, खान-पान स्टाल, फल स्टाल, लिफ्ट व एस्केलेटर, फुट ओवर ब्रिज, स्वच्छता व्यवस्था में अधिक सुधार के निर्देश दिए। प्लेटफार्मों एवं स्टेशन पर स्थित समस्त कार्यालयों यथा सिग्नलिंग प्रणाली, विद्युत प्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, पटरियों के रख-रखाव देखा। दिव्यांगो की दी जाने वाली सुविधाओं द्वितीय प्रवेश द्वार पर उपस्थित समस्त कार्यालयों का गहनतापूर्वक निरीक्षण करके दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण में स्टेशन यार्ड, सिग्नलिंग प्रणाली, उपरिगामी विद्युत प्रणाली व संरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओ को सूक्ष्मता से परखा और निर्देश दिए।
