अमरूद खरीदते अखिलेश यादव ने शेयर की तस्वीर, पूछा- अभी भी ये ‘इलाहाबादी’ है या ‘प्रयागराजी’ हो गया?
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में शहरों के नाम बदलने को लेकर योगी सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अमरूद की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वे अमरूद खरीदते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पूछा कि …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में शहरों के नाम बदलने को लेकर योगी सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अमरूद की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वे अमरूद खरीदते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पूछा कि क्या इलाहाबादी अमरूद का नाम भी बदल गया है?
भाई अभी भी सबसे प्रसिद्ध अमरूद ‘इलाहाबादी अमरूद’ कहलाता है या उसका भी नाम बदलकर ‘प्रयागराजी अमरूद’ हो गया है? pic.twitter.com/kWSNLmwReO
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 23, 2021
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सवाल किया, “भाई अभी भी सबसे प्रसिद्ध अमरूद ‘इलाहाबादी अमरूद’ कहलाता है या उसका भी नाम बदलकर ‘प्रयागराजी अमरूद’ हो गया है?”
आपको बता दे कि योगी सरकार ने यूपी के दो जिलों फैजाबाद और प्रयागराज के नाम भी बदल दिए। फैजाबाद का नाम बदलकर अब अयोध्या कर दिया गया है। साथ ही संगम नगरी इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया है। इसके अलावा यूपी के कई जिलों के नाम बदलने की भी मांग उठ रही हैं।
