बरेली: खिचड़ी बांटने वाले कर्मचारियों और व्यापारियों के बीच कहासुनी के बाद चले लात घूसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कुतुबखाना ओवरब्रिज के विरोध में शनिवार सुबह से व्यापारी अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे। पंजाबी मार्केट में टेंट लगाकर बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्र थे। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला धरनास्थल पर बैठे हुए थे। उनसे व्यापारी नेता बात कर रहे थे। दोपहर …

अमृत विचार, बरेली। कुतुबखाना ओवरब्रिज के विरोध में शनिवार सुबह से व्यापारी अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे। पंजाबी मार्केट में टेंट लगाकर बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्र थे। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला धरनास्थल पर बैठे हुए थे। उनसे व्यापारी नेता बात कर रहे थे।

दोपहर का समय था, इसलिए व्यापारियों को बांटने के लिए खिचड़ी मंगवाई गई। इसी बीच टेंट के पीछे कर्मचारी खिचड़ी का वितरण कर रहे थे। इसी दौरान कर्मचारियों और व्यापारियों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ समझ पाते कि व्यापारियों और कर्मचारियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जमकर लात घूंसे चले। वहां मौजूद प्लास्टिक की कुर्सियां भी एक दूसरे पर फेंककर मारी। गुत्थम-गुत्था में कई चोटिल हो गए।

बताया जाता है कि खिचड़ी लेने के दौरान कपड़े की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी की व्यापारी से कहासुनी हुई थी। यहीं से विवाद शुरू हो गया। किसी तरह व्यापारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया लेकिन पिटाई लगने से घायल कर्मचारी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह अपने साथियों के साथ फिर वहां पहुंचा। इससे दोबारा से बेल्ट, लात-घूंसे चलने शुरू हो गए। एक युवक बेहोश हो गया। लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। पूर्व सांसद व महानगर अध्यक्ष भी बचाने पहुंचे। कुछ लोग नहीं माने तो उन्हें को दौड़ा दिया गया। करीब आधे घंटे रोड पर जाम की स्थिति भी बनी रही।

स्कूटियों से घूमकर बाजार कराया बंद
व्यापारी नेताओं ने कुतुबखाना ओवरब्रिज का विरोध तेज करने के लिए स्कूटियों से घूमकर बाजार बंद कराया। दोपहर में कोतवाली रोड पर एक दवा की दुकान खुली तो पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन भी व्यापारियों के साथ उसे बंद कराने पहुंचे। व्यापारी ने प्रवीण सिंह के हाथ जोड़ते हुए बाहर रखा सामान अंदर रखवाते हुए शटर गिरा दिया। एक अन्य मेडिकल स्टोर का आधा शटर खोलकर ग्राहकों को दवा दी गई। बड़ा बाजार में दुकानें बंद रखी गईं लेकिन अधिकांश व्यापारी अपनी दुकानें के आगे खड़े नजर आए। कुछ ही व्यापारी विरोध में शामिल हुए।

फूल बेचने वालों को नहीं ओवरब्रिज से दिक्कत
कुतुबखाना चौक पर बड़ी संख्या में गुलाब और गेंदा के फूल बेचे जाते हैं। यहां के कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद नहीं कीं। इससे साफ जाहिर है कि फूल कारोबारियों को ओवरब्रिज बनने से कोई नुकसान नहीं है।

संबंधित समाचार